फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: बॉलीवुड का वो मशहूर सितारा, जिसने गाड़ियां साफ करने से लेकर रेस्टोरेंट तक में किया काम

Fri, 20 Aug 2021 07:41 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Randeep Hooda Know Some Untold Facts About sarabjit Actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड में कई अभिनेता हैं। इनमें जयदीप अहलावत, सतीश कौशिक, राजकुमार राव, यशपाल शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन इन सब नामों में एक नाम ऐसा है, जिसकी अपनी जबरदस्त फॉलोइंग है। फिल्मों में उन्होंने कई बार हरियाणवी का किरदार निभाया है। ये नाम कोई और नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 32 फिल्मों में अभिनय कर चुके रणदीप बॉलीवुड में 2 दशक बिता चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड में 20 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उनकी पहली फिल्म साल 2001 में मानसून वेडिंग आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक एनआरआई का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में अपना मुकाम बना चुके रणदीप का सफर बहुत ही मजेदार रहा है।इस  20 अगस्त को रणदीप अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े वो किस्से, जो आप नहीं जानते होंगे।

Happy Birthday Randeep Hooda Know Some Untold Facts About sarabjit Actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

पिता सर्जन और मां सोशल वर्कर

हरियाणा के रोहतक जिले से आने वाले रणदीप का जन्म साल 1976 में हुआ था। उनके पिता पेशे से एक सर्जन हैं और मां सोशल वर्कर। जब रणदीप 8 साल के थे तो उन्हें परिवार ने एमएनएसएस बोर्डिंग स्कूल सोनीपत भेज दिया था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से पूरी की। उसके बाद उनका दाखिला प्रतिष्ठित आरके पुरम दिल्ली में हुआ। उसके बाद वो उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में चले गए। वहां उन्होंने मार्केटिंग और मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान उन्होंने चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया, गाड़ियां साफ की और यहां तक कि टैक्सी भी चलाई। 2 साल बाद वे भारत लौटे और उनको एयरलाइन्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में जॉब मिली।

Happy Birthday Randeep Hooda Know Some Untold Facts About sarabjit Actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

फिल्मी करियर की शुरुआत

हुड्डा के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म मानसून वेडिंग से हुई। इस फिल्म में उन्होंने एनआरआई का किरदार निभाया था। ऐसा कहा जाता है कि अपने ऑस्ट्रेलियन एक्सेंट के कारण उन्हें फिल्म में रोल मिला था। मानसून वेडिंग में एक दमदार किरदार निभाने के 4 साल बाद उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट मिला। इस बार उन्हें रामगोपाल वर्मा का साथ मिला। आइए जानते हैं कि हुड्डा की किस्मत आखिरकार बदली कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Randeep Hooda Know Some Untold Facts About sarabjit Actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म डी ने बदली तकदीर

साल 2005 में अंडरवर्ल्ड पर आई फिल्म डी ने काफी सुर्खियां बटोरी। वहां से रणदीप को पहचान मिली। ये फिल्म रणदीप के करियर की टर्निंग प्वाइंट थी। दाऊद के किरदार पर बनी इस फिल्म ने रणदीप को स्टार बना दिया। उसके बाद रणदीप ने कभी पलटकर नहीं देखा। रणदीप 32 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। अब वो सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Randeep Hooda Know Some Untold Facts About sarabjit Actor
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

काम को लेकर जबरदस्त दीवानगी

रणदीप में काम को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म सरबजीत के लिए उन्होंने हद स्तर तक अपना वजन कम कर लिया था। जब उनका फोटो रिलीज हुआ तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि वो रणदीप हुड्डा हैं। ऐसा बताया जाता है कि वजन कम होने के कारण रणदीप शूटिंग के दौरान बेहोश भी हो गए थे। फिल्म सरबजीत के लिए रणदीप को स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed