{"_id":"5ab9f6f44f1c1b314e8b4828","slug":"alia-bhatt-to-undergo-physiotherapy-on-injured-hand-and-shoulder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहला शेड्यूल पूरा होते ही 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कैंसल, आलिया भट्ट की यह चोट बनी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहला शेड्यूल पूरा होते ही 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कैंसल, आलिया भट्ट की यह चोट बनी वजह
Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt injury
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुलगेरिया में कर रहीं थी। इस दौरान एक सीन करते वक्त उनके हाथ और कंधे पर चोट लग गई थी। जिसके बाद पूरी टीम फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा करके मुंबई लौट आई है और आगे की शूटिंग को कुछ समय के लिये स्थगित कर दिया गया है। डॉक्टर ने आलिया को फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट और आराम करने की सलाह दी गई।
2 of 5
alia bhatt injury
फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई लौटीं आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान आलिया ने आर्म स्लिंग पहन रखा था। वहां मौजूद एक पत्रकार ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में बताया, 'उनका हाथ अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। वह हाथ को अच्छे से मूव भी नहीं कर पा रही थीं। वह जरा भी देर के लिए नहीं ठहरी और न ही फोटो के लिए उन्होंने स्माइल किया, जैसा की वह हमेशा करती है।'
3 of 5
alia bhatt injury
आपको बता दें, हाथ में चोट लगने के कारण आलिया अगले कुछ दिनों तक घर पर आराम करेंगी और जब तक डॉक्टर नहीं कह देते तब तक कोई एक्शन सीन शूट नहीं करेंगी। जिस वजह से मेकर्स को फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को आगे खिसकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt injury
'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। अयान इससे पहले ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ का डायरेक्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt injury
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म से ही टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भारतीय मार्शल आर्ट के फॉम सीखेंगे। कहा जा रहा है कि रोल के अनुसार रणबीर को जिम्नास्ट जैसा फिजीक चाहिए जिसके लिए वह मार्शल आर्ट सीखने की तैयारी में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।