{"_id":"624585614ea2e17645250c4f","slug":"alia-bhatt-took-to-her-social-media-to-deny-the-rumors-of-her-being-upset-with-the-makers-of-rrr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: कम स्क्रीन स्पेस मिलने से नाराज वाली खबर पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- बिना जानकारी के अफवाह मत फैलाइए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: कम स्क्रीन स्पेस मिलने से नाराज वाली खबर पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- बिना जानकारी के अफवाह मत फैलाइए
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं वहीं कुछ मिनटों के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन की मौजूदगी भी दिखाई गई है। बीते कुछ दिनों से खबरें थीं कि आलिया फिल्म में मिले स्क्रीन स्पेस को लेकर नाराज हैं और इसलिए उन्होंने ‘आरआरआर’ से जुड़े पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अब इस पूरे मामले में आलिया भट्ट का बयान सामने आया है।
2 of 4
एसएस राजामौली, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अचानक आज कहीं सुना कि मैंने आरआरआर से जुड़े पोस्ट इसलिए डिलीट कर दिए क्योंकि मैं फिल्म की टीम से नाराज हूं। मैं उन सभी से प्रार्थना करती हूं कि धारणा के आधार पर कोई खबर न बनाएं। मैं हमेशा ही पुराने वीडियो पोस्ट को अपने प्रोफाइल ग्रिड पर व्यवस्थित करती रहती हूं क्योंकि मैं इसे कम अव्यवस्थित दिखाना पसंद करती हूं। मैं आआरआर का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। सीता का रोल निभाना मुझे अच्छा लगा। राजामौली सर के साथ काम करना अच्छा लगा।'
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने आगे लिखा, 'मैंने फिल्म का हर एक मिनट एन्जॉय किया। तारक और चरण के साथ काम करके मजा आया। इस खबर की सच्चाई मैं इसलिए बता रही हूं क्योंकि राजामौली सर और फिल्म की टीम ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है। मैं नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह फैलाई जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
RRR
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आलिया भट्ट ने आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली को अनफॉलो कर दिया हैं। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। आलिया अब भी राजामौली को फॉलो कर रही हैं और इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम भी लगा दिया है। फिल्म ‘आरआरआर’ ने हिंदी में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।