सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Net Worth: राजा-महाराजाओं से कम नहीं अजय देवगन की जिंदगी, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 31 Mar 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday ajay devgn total net worth career films and his car collection
ajay devgn net worth - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अजय देवगन बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। इस बात में भी कोई शक नहीं है कि फैंस अभिनेता की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। अजय ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और उनका जलवा आज तक कायम है। अपने करियर में अजय देवगन करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। आइए आज आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं। 

Trending Videos
Happy Birthday ajay devgn total net worth career films and his car collection
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की नेट वर्थ
अजय देवगन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, जिससे वह करोड़ों में कमाई करते हैं। अभिनेता की कुल कमाई 40 मिलियन डॉलर है। इसे भारतीय करेंसी में किया जाए तो अजय देवगन की कुल संपत्ति 295 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा फिल्में और ब्रांड एंडोमेंट के जरिए होता है। इतना ही नहीं, कई बार अजय देवगन फीस के अलावा फिल्मों में होने वाले प्रॉफिट में भी हिस्सेदारी लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday ajay devgn total net worth career films and his car collection
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media

एक फिल्म की फीस
अजय देवगन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक फिल्म के लिए 30 से 40 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वह फिल्म में कैमियों रोल के लिए मोटी फीस लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कैमियो करने के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और फिल्म 'आरआरआर' के लिए उन्होंने इस फीस को बढ़ा दिया था। एसएस राजामौली की इस फिल्म के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 
 

Happy Birthday ajay devgn total net worth career films and his car collection
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन का कार कलेक्शन
बॉलीवुड में बाकी स्टार्स की तरह अजय देवगन भी गाड़ियों का शौक रखते हैं। उनका कार कलेक्शन भी काफी बड़ा और शानदार है। उनकी लग्जरी कारों में टोयोटा सलीका, बीएमडब्ल्यू, फरारी और मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे शामिल हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday ajay devgn total net worth career films and his car collection
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन का धमाकेदार करियर
अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन को भी खूब पसंद किया गया था। उनका बाइक वाला स्टंट उन दिनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ। इसके बाद उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दीं, जिसमें 'सुहाग', 'दिलजले', 'इश्क', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'गंगाजल', 'युवा', 'ओमकारा', 'गोलमाल', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'राजनीति', 'सिंघम', 'सन ऑफ सरदार', 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन ने अपने आप को वर्सटाइल एक्टर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने रोमांस, कॉमेडी से लेकर धमाकेदार एक्शन करके फैंस का दिल जीता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed