सब्सक्राइब करें

'कलंक' को प्रमोट करते-करते वरुण ने खुलेआम आलिया को गोद में उठाया और...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Varun Dhawan Kalank film promotion in Jaipur picture viral on social media
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'कलंक' (Kalank) 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वरुण और आलिया जयपुर पहुंचे। जयपुर में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि वरुण ने आलिया को सबके सामने गोद में उठा लिया। 

Trending Videos
Alia Bhatt Varun Dhawan Kalank film promotion in Jaipur picture viral on social media
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter

वरुण और आलिया जयपुर में फिल्म प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। वरुण और आलिया को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। सभी ने आलिया और वरुण के साथ जमकर मस्ती की। इन दोनों स्टार्स की मस्ती करते हुए कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस का क्रेज भी साफ नजर आ रहा है।
 
View this post on Instagram

राज मंदिर - जयपुर 🌟🧚♂️

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

View this post on Instagram

☀️

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Varun Dhawan Kalank film promotion in Jaipur picture viral on social media
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter

कुछ तस्वीरों में वरुण फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए तो वहीं कुछ तस्वीरों में वरुण ने आलिया को फैंस के सामने गोद में उठा लिया था। इस मौके पर आलिया ने गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था जबकि वरुण कुर्ता-पायजामा में दिखे। दोनों काफी अच्छे लग रहे थे। 'कलंक' फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा कई स्टार्स हैं। 

Alia Bhatt Varun Dhawan Kalank film promotion in Jaipur picture viral on social media
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter

इन स्टार्स में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर है। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज होने से पहले संजय दत्त का एक बयान काफी चर्चा में है। इस फिल्म के साथ ही संजय और माधुरी 22 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह जोड़ी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं क्योंकि इन दोनों के अफेयर की खबरें कई साल पहले काफी चर्चा में थी। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Varun Dhawan Kalank film promotion in Jaipur picture viral on social media
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit - फोटो : twitter

प्रमोशन के दौरान संजय दत्त ने युवा एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया। इसके साथ कहा- 'इस पीढ़ी के सितारे आत्मविश्वास से भरे हैं लेकिन उस दौर के सितारे ज्यादा कूल थे। आजकल की युवा पीढ़ी में कॉम्पटीशन ज्यादा है। जबकि पहले ऐसा देखने को नहीं मिलता था। आज के एक्टर्स को देखता हूं तो मुझे अपना दौर बिल्कुल भी याद नहीं आता। हम लोग ज्यादा कूल थे और एक दूसरे से खुले हुए थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed