फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में जब-जब 'बेघर' हुए गोविंदा, जिंदगी में सहारा बनकर आया ये शख्स

Fri, 12 Apr 2019 04:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Apr 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik birthday special his Best Chemistry In Film With Govinda
सतीश कौशिक - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। खास बात यह है कि एक्टर गोविंदा के साथ सतीश कौशिक कई फिल्मों नजर आए हैं। इन दोनों की खास दोस्तों की जोड़ी बड़े परदे पर हिट भी साबित हुई। सतीश कौशिक के बर्थडे पर आज हम आपको गोविंदा और उनकी दोस्ती के बारे में बताते हैं।


गोविंदा ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में कम बैक किया था। उनकी इस कमबैक मूवी का नाम 'आ गया हीरो' था। गोविंदा को उम्मीद थी कि ये फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अगर बात करें फिल्मी कनेक्शन की तो गोविंदा और सतीश कौशिक की जोड़ी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें कई फिल्में ऐसी हैं जिनका संयोग जानकर आप भी हमारी तरह हैरान रह जाएंगे। 
Satish Kaushik birthday special his Best Chemistry In Film With Govinda
satish kaushik - फोटो : file photo
गोविंदा की ज्यादातर फिल्मों में वो एक संस्कारी बेटे का किरदार निभाते थे। जो अपने आत्मसम्मान के घर तक छोड़ देता था। ऐसे में उनको सहारा देने के लिए जो शख्स आगे आता था वो थे सतीश कौशिक। सतीश और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ही दर्शकों को अपने लतीफों से हंसाते थे।दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी। ऐसी कई फिल्में रहीं जिसमें गोविंदा ने घर छोड़ा तो सतीश ने उन्हें सहारा दिया। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये फिल्में...
Satish Kaushik birthday special his Best Chemistry In Film With Govinda
Satish Kaushik - फोटो : amar ujala
राजा जी- इस फिल्म में सतीश कौशिक ने गोविंदा के मामा का रोल प्ले किया था। गोविंदा चाहते हैं कि वो एक अमीर लड़की से शादी कर ले ताकि उसके पैसों पर ऐश कर सके। ऐसे में सतीश ही उनकी अमीर लड़की ढूंढने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik birthday special his Best Chemistry In Film With Govinda
Satish Kaushik - फोटो : file photo
स्वर्ग- इस फिल्म में गोविंदा को चोरी के आरोप में घर से बाहर निकाल दिया जाता है। तब गोविंदा हीरो बनने के लिए मुंबई आते हैं। यहां उन्हें सतीश कौशिक मिलते हैं जो अपने घर में उन्हें सहारा देते हैं।
विज्ञापन
Satish Kaushik birthday special his Best Chemistry In Film With Govinda
Satish Kaushik - फोटो : file photo
साजन चले ससुराज- इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा ने काम किया था। करिश्मा और गोविंदा की शादी होने के बाद उसके ससुराल वाले उन्हें घर से निकाल देते हैं। गोविंदा भी काम की तलाश में गांव से शहर आ जाते हैं। यहां भी उन्हें मुत्तुस्वामी मिलते हैं। इस मुत्तुस्वामी का किरदार सतीश कौशिक ने निभाया था। सतीश एक बार फिर गोविंदा को अपने घर में रख उन्हें नौकरी दिलवाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed