आज कपूर खानदान के लिए काफी खुशी का माहौल है। उनके परिवार में बहू आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के पल को कपूर परिवार के लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल है। माता-पिता बनते ही उनको चारों तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई है। इसी बीच करण जौहर ने भी आलिया को बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है और उसपर बेहद ही प्यार भरा संदेश भी लिखा है।
Karan Johar: नाना बनने पर बेहद खुश हुए करण जौहर, यूजर्स बोले- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर साझा की है। कपल को मुकाबरकबाद देते हुए करण ने खुद को नाना बताया है। फोटो पोस्ट करते हुए करण ने लिखा- 'मेरा दिल प्यार से भर गया है। बेबी गर्ल का दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार इंतजार कर रहा है। आई लव यू आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। सबसे बढ़ कर हमेशा-हमेशा के लिए, इसने मुझे प्राउड नाना बना दिया है'।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: कैसी दिखेगी आलिया और रणबीर की बेटी? यहां देखें कपल के बचपन की तस्वीरें
दरअसल, करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं, इसलिए वह नाना बनकर काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के साथ-साथ करण जौहर के लिए भी ये एक बेहद खास लम्हा है और आलिया के लिए करण का प्यार तो सभी को पता है। करण जौहर की इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
करण जौहर की इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक और नेपो किड आ गया। वहीं दूसरे ने लिखा- स्टूडेंट ऑफ द इयर 7 की एक्ट्रेस लॉक हो गई। एक अन्य यूजर ने कहा- 'तुझे करन जौहर ही लॉन्च करेगा बेटी...खैर जोक से इतर मुबारक हो'। एक यूजर का कमेंट है, 'जितनी खुशी आलिया को है, उससे ज्यादा खुशी करन भाई को है, क्या करूं भाई'। एक यूजर ने पूछा है, 'तुम उसे कब कास्ट करने वाले हो? कोई फ्यूचर प्लान'।