फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: रणबीर और आलिया बने मिस्टर एंड मिसेज कपूर, दुल्हन के लिबास में आलिया को देख रो पड़े करण जौहर

Thu, 14 Apr 2022 06:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Alia Ranbir Marriage: Ranbir and Alia became Mr and Mrs Kapoor, Karan Johar gets emotional after seeing Alia Bhatt as a bride'
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मिस्ट एंड मिसेज कपूर बन गए हैं। दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी। कई बार शादी की डेट में भी बदलाव होने की खबर आई, लेकिन आज दोनों एक दूजे के हो गए। वहीं, आलिया को अपनी बेटी का दर्जा देने वाले करण जौहर उन्हें दुल्हन के लिबास में देखकर खुद को रोक नहीं पाए और रो पड़े। करण ने ही फेरों के दौरान दोनों का गठबंधन भी किया। वहीं, अब शादी के बाद दोनों अपनी नई जिंदगी शुरू करने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धी विनायक मंदिर जाएंगे। 

Alia Ranbir Marriage: Ranbir and Alia became Mr and Mrs Kapoor, Karan Johar gets emotional after seeing Alia Bhatt as a bride'
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चार पंडितों द्वारा कराई गई है। रणबीर और आलिया की शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आकाश अंबानी, पूजा भट्ट, सोनी राजदान, महेश भट्ट, नीतू कपूर समेत परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल थे। शादी के बीच से आलिया के पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट की भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

Alia Ranbir Marriage: Ranbir and Alia became Mr and Mrs Kapoor, Karan Johar gets emotional after seeing Alia Bhatt as a bride'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल

रणबीर और आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं। मेहंदी की रस्म पूरी होने के बाद नीतू कपूर ने ही अपने बेटी की शादी की डेट और वेन्यू कन्फर्म किया था। इससे पहले तक शादी की डेट को लेकर संशय बरकरार था। अब दोनों की शादी होने के बाद से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Ranbir Marriage: Ranbir and Alia became Mr and Mrs Kapoor, Karan Johar gets emotional after seeing Alia Bhatt as a bride'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इसके अलावा अब खबर ये भी आ रही है कि रणबीर और आलिया की शादी का रिसेप्शन नहीं होगा। पहले जहां ये खबर आ रही थी कि रिसेप्शन ताज कोलाबा में होगा तो वहीं बाद में वास्तु अपार्टमेंट में ही रिसेप्शन होने की बात सामने आई। अब कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने मीडिया में ये बयान दिया है कि रिसेप्शन नहीं होगा और कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य परफॉर्म नहीं करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed