{"_id":"5aaa0b294f1c1bae758b573f","slug":"alia-reveal-her-first-look-from-raazi-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर सुबह ही इंस्टाग्राम पर आईं आलिया और फर्स्ट लुक डालने पर हुईं 'राजी', खुश होंगे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर सुबह ही इंस्टाग्राम पर आईं आलिया और फर्स्ट लुक डालने पर हुईं 'राजी', खुश होंगे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट आज अपना 25 वां बर्थडे मना रही हैं। अपने क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली आलिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
alia bhatt
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। आलिया ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में किसी ने उनका जबरन हाथ पकड़ रखा है और वह उसे गुस्से से देख रही हैं। वही दूसरी तस्वीर में वह बुर्का पहने नजर आ रही हैं।
alia bhatt
पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, फिल्में मेरे लिए सिर्फ जीने का साधन नहीं है बल्कि मेरे फिल्मों में काम करने से मुझे लगता है कि मैं जी रही हूं। इस वजह से अपने 25वें जन्मदिन पर मैंने अपनी फिल्म 'राजी' के 25वें दिन की शूटिंग से 2 तस्वीरें चुनी हैं।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt
आपको बता दें आलिया अपने 25 वें बर्थडे पर परिवार के साथ नहीं हैं। इन दिनों वह यूरोप में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें अपने बर्थ डे पर भी काम करना पड़ेगा। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर हैं।