फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनु मलिक पर लगाए गए सभी आरोपों को इस सिंगर ने ठहराया सही, 28 साल पहले खुद हो चुकी हैं शिकार

Mon, 22 Oct 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Alisha Chinai supports women who put Sexual harassment allegations against Anu Malik
Alisha Chinai

गायिका सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद से अनु मलिक सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। इसके साथ ही रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से हटाने की मांग कर रहे थे। इन मांगों के बाद अनु मलिक को 'इंडियन आइडल' के शो से हटा दिया गया है। शो से हटने के बाद भी अनु मलिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इस कड़ी में दो और महिलाओं का नाम जुड़ गया है। तो वहीं गायिका अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर लगाए गए सभी आरोपों को सही बताया है।

Alisha Chinai supports women who put Sexual harassment allegations against Anu Malik
Alisha Chinai

अलीशा चिनॉय बॉलीवुड का नामी चेहरा है और उन्होंने अनु मलिक के साथ साल 1990 में कई हिट गाने भी दिए हैं। अनु मलिक पर लगे आरोपों पर अलीशा का बयान सामने आया है जिससे अनु की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक अलीशा ने कहा - 'इन महिलाओं ने अनु मलिक पर जो भी बातें कही हैं उसका एक एक शब्द एकदम सही है। मैं उन सभी महिलाओं के साथ हूं जो अनु के खिलाफ सामने आई हैं।'

Alisha Chinai supports women who put Sexual harassment allegations against Anu Malik
anu malik and alisha

अलीशा चिनॉय की 'मेड इन इंडिया' एलबम आई थी जो सुपरहिट हुई थी। इस एलबम के दौरान ही अलीशा ने अनु मलिक के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यहां तक कि कोर्ट ने अलीशा के समर्थन में फैसला दिया था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद अलीशा काफी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। यहां तक कि अलीशा ने उसके बाद अनु मलिक के साथ कई साल तक काम भी नहीं किया। हालांकि साल 2002 में आई फिल्म 'इश्क-विश्क' में यह दोनों एक साथ काम करते नजर आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alisha Chinai supports women who put Sexual harassment allegations against Anu Malik
anu malik

श्वेता पंडित ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि अनु मलिक ने मेरी आवाज परखने के लिए कुछ लाइन गाने को कहा और मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ ये गाना दूंगा । लेकिन पहले मुझे एक किस दो। फिर वो मुस्कुराया। मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।' श्वेता ने लिखा कि अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे।

 

विज्ञापन
Alisha Chinai supports women who put Sexual harassment allegations against Anu Malik
anu malik

रियलिटी शो छोड़ने के बाद अनु मलिक का रिएक्शन भी आया है। अनु मलिक ने कहा - 'मैं, अनु मलिक, ने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।’ संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘इंडियन आइडल 10’ के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed