फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए साल 2018 के बॉक्स-ऑफिस की पूरी रिपोर्ट, कितनी फिल्में रिलीज, कितनी हिट-फ्लॉप

Mon, 24 Dec 2018 06:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Dec 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
all hollywood and bollywood film Collection Report 2018
Bollywood Hindi Movies - फोटो : social media
साल 2018 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। चंद दिनों बाद यह साल सभी के लिए अच्छी और बुरी यादों के साथ खत्म हो जाएगा। हिंदी सिनेमा के लिहाज से भी 2018 कुछ फिल्मों के लिए अच्छा और बुरा साबित हुआ है। सिनेमाघरों में रिलीज होना वाली फिल्मों के हिसाब से देखें तो इस साल पिछले साल की तुलना में कम फिल्में रिलीज हुई हैं। साल के अंत में जानते हैं 2018 की फिल्मों की पूरी बॉक्स-ऑफिस रिपोर्ट।

 
all hollywood and bollywood film Collection Report 2018
Padmaavat kedarnath - फोटो : twitter
साल 2018 में पिछले साल से कम फिल्में 209 रिलीज हुईं, जबकि 2017 में बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या 247 थी। इस साल बॉक्स-ऑफिस पर हॉलीवुड की कुल 23 फिल्में रिलीज हुईं, वहीं 2017 में हॉलीवुड फिल्मों की संख्या करीब 30 थी।
बॉक्स-ऑफिस की कमाई के लिहाज से यह साल पिछले साल की तुलना में बेहद खास रहा है। कम फिल्में रिलीज होने के बावजूद भी इस साल बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों ने मिलाकर कुल 3970 करोड़ 42 लाख रुपये रही है जबकि पिछले साल फिल्मों का 3483 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।
all hollywood and bollywood film Collection Report 2018
sanju - फोटो : file photo
imdb की रिपॉर्ट के अनुसार इस साल सबसे ज्यादा 26 फिल्में सितंबर महीने में रिलीज हुईं जबकि फरवरी महीने में सबसे कम 12 फिल्में रिलीज़ हुईं। अगस्त में 24, मार्च में 22, जनवरी में 21, अक्टूबर में 20, मई में 19, जुलाई में 18, नवंबर में 17, अप्रैल में 14 और जून में 13 फिल्में रिलीज़ हुई हैं। वहीं 300 करोड़ रुपए के क्लब की बात करें तो इस साल केवल दो फिल्में इस क्लब में शामिल हुईं हैं। पद्मावत ने 292.6 से ज्यादा की कमाई की, जबकि रणबीर कपूर की संजू ने 340 करोड़ का कोरबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
all hollywood and bollywood film Collection Report 2018
Avengers Infinity War - फोटो : file photo
बॉक्स-ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस साल सबसे ज्यााद एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने 227 करोड़ 43 लाख रुपए की कमाई की है। साथ टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल फ़ॉलआउट ने 80.2 करोड़ रुपए की कमाई की है। जुरासिक वर्ल्ड फ़ॉलेन किंग्डम ने 82.6 करोड़ , ब्लैक पैंथर ने 52.53 करोड़ रूपये और डेड पूल 2 ने 58.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
all hollywood and bollywood film Collection Report 2018
AndhaDhun and loveyatri 1 - फोटो : file photo
इस साल सबसे तेजी से रुपए कमाने वाली फिल्मों में आयुष्मान खुराना की अंधाधुन शामिल है। इस फिल्म ने 73.1 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि वरुण-अनुष्का की सुई धागा ने 78.7 करोड़ की कमाई की। इस मामले में जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते, धड़क और पैड मैन ने भी बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के मामले में तेजी दिखाई है। यह सभी आंकड़े इस साल 20 दिसंबर तक रिलीज हुईं फिल्मों के हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed