{"_id":"60b1fe318ebc3e29c512c4b8","slug":"all-intresting-facts-about-james-bond-first-movie-dr-no-it-was-a-all-time-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dr. No: जब 1962 में शॉन कॉनरी ने पहली बार कहा था- द नेम इज बॉन्ड… जेम्स बॉन्ड!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dr. No: जब 1962 में शॉन कॉनरी ने पहली बार कहा था- द नेम इज बॉन्ड… जेम्स बॉन्ड!
ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड 007 की पूरी दुनिया दीवानी है। अब तक इस सीरीज की 24 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 25वी फिल्म ओटीटी पर रिलीज करने की बात की जा रही है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा क्योंकि बॉन्ड की एक भी फिल्म भारत में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
बॉन्ड हमेशा एक मिशन पर निकलता है जिसमें उसकी मुलाकात हसीन और खतरनाक इत्तेफाकों से होती है। लेकिन ये इत्तेफाक इतने कमाल के होते हैं कि लोग एक ही फिल्म के लिए दसों बार थियेटर जाते हैं। सिनेमा के इतिहास में एक शब्द कभी नहीं भुलाया जा सकेगा वो है- द नेम इज बॉन्ड… जेम्स बॉन्ड
दुनिया में इस तरह आया बॉन्ड
इयान फ्लेमिंग जाने माने ब्रिटिश लेखक और ब्रिटिश नौसेना की गुप्तचर शाखा के अधिकारी थे। उनका मानना था कि दुश्मनों से निपटने का सबसे आसान तरीका ये है कि दुश्मनों के हथियार ही चुरा लो। उन्हें जासूसी कहानियां लिखने का भी बहुत शौक था। इयान फ्लेमिंग के पड़ोसी थे नोएल कॉवर्ड, उन्होंने ही फ्लेमिंग को उपन्यास लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। फ्लेमिंग ने अपने अनुभव व कल्पना से शुरुआत में ही 2,000 शब्द लिख डाले। फिर एक महीने बाद ही, उन्होंने अपनी पुस्तक पूरी कर ली। इसी किताब पर शुरुआत की कई बॉन्ड फिल्में बनाई गईं।
2 of 5
शॉन कॉनरी
- फोटो : Twitter- @007
फ्लेमिंग का घर 'गोल्डनआई', कॉवर्ड के घर फायर फ्लाई से थोड़ी दूरी पर था। जो कि जमैका में था। जहां पहली बॉन्ड फिल्म डॉ. नो (1963) की शूटिंग की गई थी। शॉन कॉनरी पहली बार 007 एजेंट बने थे और उर्सुला एंड्रेस को पहली बॉन्ड गर्ल के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है डॉ नो जैसी फिल्म आज तक नहीं बनी। ये ऐसी फिल्म थी जिसने सीक्वल जैसी नई सोच को जन्म दिया। ये फिल्म 1962 में रिलीज हुई थी।
3 of 5
शॉन कॉनरी
- फोटो : Twitter- @007
ये वो वक्त था जब लोग फैमिली ड्रामा से परेशान होकर कुछ नए की तलाश में थे और डॉ नो से दर्शकों की तलाश पूरी हुई। अब के बॉन्ड की फिल्मों में जाने माने ब्रिटिश एक्टर्स को ही कास्ट किया जाता है लेकिन डॉ नो के समय एक ऐसे अभिनेता का चयन करना मुश्किल हो गया था जो इस लेगसी को आगे लेकर जाए। इसमें शॉन कॉनरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म थी जो इआन फ्लेमिंग के पहले इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शॉन कॉनरी
- फोटो : Twitter- @007
क्या आप जानते हैं जेम्स बॉन्ड बने शॉन कॉनरी ने अपने सभी किरदारों में विग का प्रयोग किया था क्योंकि 21 साल की उम्र से ही उनके बाल झड़ने लगे थे। कॉनरी डॉ नो के बाद फ्रॉम रशिया विथ लव, गोल्ड फिंगर, थंडरबॉल, यू ओनली लिव ट्वाइस और डायमंड्स आर फॉरएवर में भी बॉन्ड बने थे।
विज्ञापन
5 of 5
उर्सुला एंड्रेस
- फोटो : Twitter- @007
इस फिल्म के बाद जेम्स बांड सीरिज में इस किरदार और फिल्म की कुछ स्टाइल हमेशा के लिए पक्के हो गए। वहीं उर्सुला एंड्रेस ने आगे बनने वाली बॉन्ड गर्ल्स के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। इस फिल्म में उर्सुला ने हनी राइडर नाम का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने जो बिकिनी पहनी थी वो काफी चर्चा में रहीं। सफेद बिकिनी पहने समुंदर से निकलते हुए उर्सुला के इस सीन का आज भी कोई तोड़ नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन Terence Young ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।