दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला 9 दिसंबर को श्रीमती निहारिका बनने वाली हैं। निहारिका की ये शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है। और, ये डेस्टिनेशन निहारिका ने चुनी है पिंक सिटी जयपुर के तौर पर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के तमाम बड़े सितारे जैसे अल्लू अर्जुन और वरुण तेज आदि परिवार सहित चार्टर्ड हवाई जहाजों से शादी स्थल पहुंचने शुरू हो गए हैं।
निहारिका, चैतन्य की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे अल्लू अर्जुन, यहां देखिए दिलचस्प तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहारिका की शादी राजस्थान के मशहूर शहर उदयपुर में उदय विलास पैलेस में होगी। उन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में एक बिजनेसमैन चैतन्य जोंनालागद्दा को चुना है। तेलुगू फिल्मों में स्टाइलिश स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सोमवार को एक चार्टर्ड प्लेन में अपने पूरे परिवार के साथ उदयपुर के लिए उड़ान भरी। इस सफर की कुछ तस्वीरें अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की हैं। इस यात्रा में अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और दो बच्चे और अरहा और अयान भी साथ रहे। इनके अलावा अर्जुन के माता-पिता भी इस यात्रा के साथी बने।
अर्जुन ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम लोग सालों बाद एक परिवार के रूप में उड़ान भर रहे हैं। निहारिका और चैतन्य की शादी का समारोह शुरू हो गया है।' एक तस्वीर अर्जुन ने पूरे परिवार के साथ साझा की और कुछ तस्वीरें अर्जुन ने अपने बेटे, बेटी और पत्नी की अकेले-अकेले भी साझा कीं।
इस शाही शादी में शरीक होने साउथ सिनेमा के सुपर स्टार राम चरण भी पहुंच गए। वे एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी उपासना के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने कोरोना नियमों का पालन किया। राम चरण और उपासना मुंह पर मास्क लगाकर ही एयरपोर्ट पर निकले।
निहारिका और चैतन्य की शादी 9 दिसंबर को है लेकिन इनकी शादी के बाकी सारे कार्यक्रम 5 दिसंबर से ही इन दोनों के घरों पर शुरू हो चुके हैं। एक और चार्टर्ड प्लेन में निहारिका ने अपने भाई अभिनेता वरुण तेज के साथ सोमवार को ही उदयपुर के लिए उड़ान भरी। निहारिका और वरुण के साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल रहे। 9 दिसंबर यानी बुधवार से पहले निहारिका और चैतन्य के परिवार शादी से पहले के संगीत समारोह, आदि रीति-रिवाजों को उदयपुर में ही अंजाम देंगे।