फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun-Ram Charan: बड़े पर्दे पर फिर बनेगी अल्लू अर्जुन और राम चरण की जोड़ी, फिल्म का नाम भी हो गया तय!

Wed, 19 Oct 2022 06:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 19 Oct 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun and Ram Charan coming together for a film Charan-Arjun Allu Aravind registered the title
राम चरण, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ के सितारों की भी लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। 'आरआरआर' और 'पुष्पा' साउथ की ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 2104 में 'येवदु' में दिखाई दिए थे, जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में थे और अल्लू अर्जुन ने कैमियो किया था।

Allu Arjun and Ram Charan coming together for a film Charan-Arjun Allu Aravind registered the title
अल्लू अर्जुन,राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर और निर्देशक अल्लू अरविंद ने बड़े पर्दे पर अल्लू अर्जुन और राम चरण के एक साथ काम करने की उम्मीद जताई है। मीडिया से बातचीत के दौरान निर्देशक अल्लू अरविंद ने कहा कि वह चाहते हैं कि राम चरण और उनके बेटे अल्लू अर्जुन एक फिल्म में साथ नजर आए और इसके लिए उन्होंने फिल्म के नाम ‘चरण-अर्जुन’ भी सोच लिया है। उन्होंने टाइटल रजिस्टर कर लिया है और उन्हें भरोसा है कि फैंस को जल्द ही अल्लू अर्जुन और राम चरण का जादू बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?

Allu Arjun and Ram Charan coming together for a film Charan-Arjun Allu Aravind registered the title
राम चरण, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम चरण अल्लू अर्जुन की बुआ के बेटे हैं। दोनों ही सितारों इन दिनों छाए हुए हैं। एक ओर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है, तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का खुमार भी लोगों पर चढ़ा हुआ है। 'आरआरआर' को स्वतंत्र श्रेणियों में ऑस्कर के लिए भी भेजा गया है। वहीं, फिल्म में राम चरण आर जूनियर एनटीआर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Pathaan: दो नवंबर को शाहरुख खान देंगे फैंस को तोहफा? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'पठान टीजर'

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun and Ram Charan coming together for a film Charan-Arjun Allu Aravind registered the title
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की बात करें तो उनकी फिल्म 'पुष्पा' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। अब फिल्म के दूसरे भाग का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2' की फिलहाल शूटिंग चल रही है और यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Adipurush: आलोचनाओं के बाद भी ओम राउत के काम के दीवाने हुए निर्माता भूषण कुमार, दिया करोड़ों रुपये का गिफ्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed