सब्सक्राइब करें

Pushpa OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी 'पुष्पा', अभी से कर लें देखने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
allu arjun starrer film pushpa the rise know pushpa release on which ott platform
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो  चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही एक्साइटमेंट बना हुआ था। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने से पहले ही इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। शुक्रवार को सिनेमा घरों की स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद 'पुष्पा' हिट साबित हुई है। जिससे फिल्म मेकर्स और पुष्पा की स्टारकास्ट के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है। जो लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं जा पाए हैं, उनमें फिल्म को देखने के लिए एक्साइटमेंट बना हुआ है। अगर आप भी कोविड के चलते या फिर किसी और वजह से 'पुष्पा' बड़े पर्दे पर देखने नहीं जा पाए हैं तो कोई बात नहीं, अब आपका मनोरंजन करने के लिए जल्द ही 'पुष्पाः दा राइज' को ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज कर दिया जाएगा। 

Trending Videos
allu arjun starrer film pushpa the rise know pushpa release on which ott platform
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी 'पुष्पा'
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पाः द राइज के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ हो गया है कि फिल्म पुष्पा अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जनवरी 2022 के मध्य तक अमेजन प्राइम पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun starrer film pushpa the rise know pushpa release on which ott platform
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन तस्करों के जीवन की घटनाओं पर बनी है पुष्पा-
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती के ऊपर बुनी गई है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया है। वैसे तो ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है लेकिन इसमें रोमांस और दमदार इमोशंस भी है। पुष्पा को दो भागों में बनाया जाएगा। पहला भाग नाम पुष्पा: द राइज' सिनेमा घरों में रिलीज हो चुका है और अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज को तैयार है।

allu arjun starrer film pushpa the rise know pushpa release on which ott platform
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना-
फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। ऐसा पहली बार जब इन दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर की है।  इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाई है जिससे अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज बहुत प्यार करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed