{"_id":"5c3301dfbdec22532f13e912","slug":"alok-nath-first-time-speak-after-rape-case-from-vinta-nanda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे आलोक नाथ अचानक आए मीडिया के सामने, रेप के आरोप पर पहली बार दिया बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरार चल रहे आलोक नाथ अचानक आए मीडिया के सामने, रेप के आरोप पर पहली बार दिया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath vinta nanda
Link Copied
मीटू कैंपेन के चलते राइटर-डायरेक्टर विंता नंदा ने एक्टर आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था । विंता ने करीब 19 साल बाद अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया । विंता ने आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर भी करवाई । जिस पर कार्रवाई चल रही है ।
Trending Videos
2 of 5
alok nath and ashita dhawan
एफआईआर होने के बाद आलोक नाथ फरार चल रहे थे । कोर्ट ने आलोक को हिरासत में रखने के आदेश दिए थे लेकिन फरार होने की वजह से पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई । हाल ही में आलोक नाथ को अग्रिम जमानत भी मिल गई । अब रेप के आरोप के बाद पहली बार आलोक नाथ का बयान आया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ALOK NATH
आलोक नाथ ने कहा, 'मेरे वकीलों ने मुझे फिलहाल शांत रहने को कहा है । मैंने अपने वकील की बात मानी । मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया । अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा । अभी मुझे अग्रिम जमानत मिल चुकी है । जब मैं बोलने लायक होऊंगा तो आप सबसे बात करूंगा ।'
4 of 5
alok nath
जमानत मिलने पर आलोक नाथ ने अपनी पत्नी आशु को भी धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा, 'वो मेरी ताकत है । मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि वो मेरी जिंदगी में है । वो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही । मेरा सच उसका सच है और ये बात भगवान भी जानते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
Alok Nath
आलोक नाथ ने कहा कि कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही वो अपना अगला कदम उठाएंगे । अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में आलोक नाथ ने कहा, 'मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कहूंगा । लेकिन मैं एक बात जरूर कहूंगा कि सच जरूर सामने आएगा वो भी पूरे सबूत के साथ । जो सच है उसका खुलासा होना तय है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X