फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अल्फा’ की अच्छी शुरुआत, पहले भी महिला केंद्रित एक्शन फिल्मों ने दिखाया दम; जानें क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

Sat, 04 Jul 2026 02:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jul 2026 02:31 PM IST
सार

Alpha And Women Centric Action Films Box Office Collection: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। इस फिल्म से पहले भी कई महिला केंद्रित एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमखम दिया है। यहां जानिए, इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Alpha Day 1 Collection To Mardaani Akira And Manikarnika The Queen of Jhansi Other Movie Box Office Report
महिला केंद्रित एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला

एक समय था जब बॉलीवुड में तयशुदा कहानी हुआ करती थी। मुसीबत आएगी, विलेन हमला करेगा, हीरो एंट्री लेगा और हीरोइन उसके पीछे खड़ी नजर आएगी। बंदूक हीरो के हाथ में होती थी, तलवार हीरो चलाता था और आखिरी लड़ाई भी उसी के हिस्से में आती थी। हीरोइन की भूमिका अक्सर प्यार, दर्द और इंतजार तक सीमित रहती थी। लेकिन वक्त समय के साथ यह स्क्रिप्ट बदलने लगी है। अब पर्दे पर महिलांए सिर्फ बचाए जाने का इंतजार नहीं करतीं बल्कि खुद मोर्चा संभालती हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में महिला केंद्रित फिल्में थिएटर में दमखम दिखाती नजर आईं। ‘अल्फा’ के साथ-साथ इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रेस्पॉन्स मिला था, यहां जानिए। 


 
Alpha Day 1 Collection To Mardaani Akira And Manikarnika The Queen of Jhansi Other Movie Box Office Report
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अल्फा’ में स्पाई यूनिवर्स की कमान हीरोइन ने संभाली 
फिल्म ‘अल्फा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी ने स्पाई का रोल किया है। फिल्म में कमाल के एक्शन सीन्स हैं, जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। 100 करोड़ में बनी यह फिल्म अब देखना है कि आगे कितना कमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखा पाती है।    

Alpha Day 1 Collection To Mardaani Akira And Manikarnika The Queen of Jhansi Other Movie Box Office Report
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वर्दी पहनकर अपराधियों से भिड़ी 'मर्दानी'  
फिल्म ‘मर्दानी(2014)’ में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय बनकर मानव तस्करी के गिरोह से अकेले मुकाबला किया था। यह फिल्म साबित करती है कि एक हीरोइन भी पूरी एक्शन फिल्म को अपने दम पर आगे बढ़ा सकती है। फिल्म ‘मर्दानी’ 21 करोड़ में बनी थी, इसने बॉक्स ऑफिस पर 35.65 करोड़ की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha Day 1 Collection To Mardaani Akira And Manikarnika The Queen of Jhansi Other Movie Box Office Report
फिल्म 'एनएच 10' में अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जब ‘एनएच 10’ में डर से जीती जंग  
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनएच10' में अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो मुश्किल हालात से भागती नहीं बल्कि उनका सामना करती है। यह सिर्फ सर्वाइवल की कहानी नहीं बल्कि अपने डर पर जीत हासिल करने की स्टोरी भी है। लगभग 23 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 32.18 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। 

विज्ञापन
Alpha Day 1 Collection To Mardaani Akira And Manikarnika The Queen of Jhansi Other Movie Box Office Report
फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

जब बड़े पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई फिर जिंदा हुईं
साल 2019 में 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई। कंगना रनौत ने तलवार उठाकर झांसी की रानी के साहस को इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर उतारा था। युद्ध के मैदान में उनका किरदार याद दिलाता है कि भारत के इतिहास में महिला योद्धाओं की विरासत कितनी समृद्ध रही है। फिल्म में कंगना ने जमकर एक्शन सीन्स किए थे। कंगना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 98.02 करोड़ की बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड भी 152 करोड़ रुपये कमाए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed