बिग बॉस के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे के साथ मजाक- मस्ती करते ही रहते हैं। लेकिन कभी- कभी यही मजाक- मस्ती लड़ाई- झगड़े में तब्दील हो जाती है। बिग बॉस में इन दिनों जैस्मिन भसीन और अली गोनी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शो के ही कई कंटेस्टेंट्स इन दोनों की कई बार टांग खिंचाई करते भी नजर आते हैं। अब हाली ही में शो के दौरान अली गोनी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे जैस्मिन भड़क गईं।
अली गोनी ने किया अर्शी खान को KISS, भड़कीं जैस्मिन भसीन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इन दिनों अली गोनी और जैस्मिन भसीन के बीच रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि दोनों अब तक अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का ही नाम देते हैं। लेकिन साफ दिखाई देता है कि इन दोनों का रिश्ता केवल दोस्ती का नहीं है। इसी बीच बिग बॉस के गुरुवार के एपिसोड में अली गोनी और अर्शी खान एक-दूसरे को गाल पर किस करते हुए नजर आए।
बिग बॉस के गुरुवार के एपिसोड में अर्शी खान अचानक से आती हैं और अली के गाल पर किस करती हैं। जिसे देख कश्मीरा चियर करती हैं और जैस्मिन भी हल्का सा मुस्कुरा देती हैं। इसके बाद जैस्मिन खुद अली से कहती हैं वो अर्शी को किस करें और अली भी मस्ती- मस्ती में अर्सी के गाल पर किस कर देते हैं। ये सबकुछ होता तो मजाक मस्ती में ही है लेकिन इसे देख जैस्मिन थोड़ चिढ़ जाती हैं।
अली का अर्शी को किस करना जैस्मिन को जरा भी रास नहीं आता और वो थोड़ी सी उदास हो जाती हैं। कुछ देर बाद जैस्मिन अली के पास जाती हैं और अली से कहती हैं, 'मैं फ्री हूं जो भी चाहे कर सकती हूं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं कुछ भी करूंगी। तो तुम्हें भी नहीं करना चाहिए ना।' अली जैसमिन की इस बात के जवाब में कहते हैं, 'तुम ही थी जिसने कहा था ये करने के लिए।'
इसके बाद अली माहौल को हल्का करने के लिए जैस्मिन को हग करते हैं और उन्हें चिढ़ाते हैं। ये सारी बाते रुबीना के सामने ही हो रही होती हैं। ऐसे में रुबीना भी अली के साथ मिलकर जैस्मिन को चिढ़ाने लगती हैं। रुबीना जैस्मिन से कहती हैं कि 'तुमने ही तो अली को ये करने के लिए कहा था फिर ये सवाल क्यों?' इसके जवाब में जैस्मिन कहती है, 'लेकिन रुबीना अगर मैं कहूंगी कि ये फ्री है कुछ भी करने के लिए तो क्या ये करेगा?'
पढ़ें: Black Widows: इन 10 कातिल हसीनाओं ने परदे पर काटा बवाल, ‘ब्लैक विडोज’ से भी बड़े रहे इनके कारनामे