फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कंगना रणौत से NCB क्यों नहीं कर रही पूछताछ', करण जौहर को समन भेजते ही कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

Fri, 18 Dec 2020 05:59 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
ncb sent notice to karan johar congress asked why not inquiry to kangana ranaut
कंगना रणौत और करण जौहर - फोटो : फाइल

बॉलीवुड ड्रग केस में गुरुवार को NCB ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर को समन भेजा। जांच एजेंसी ने करण से उस पार्टी की जानकारी मांगी है जो उनके घर साल 2019 में हुई थी। शुक्रवार को करण ने इस पर जवाब भी दिया लेकिन तब तक ये मामला सियासी हो गया। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने करण को समन भेजने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि  एनसीबी कंगना रणौत को समन क्यों नहीं भेज रही?

ncb sent notice to karan johar congress asked why not inquiry to kangana ranaut
सचित सावंत - फोटो : फाइल

सचिन सावंत ने ट्वीट किया, 'जब फडणवीस सरकार सत्ता में थी तो एनसीबी ने करण जौहर की पार्टी की जांच क्यों नहीं की? वीडियो 2019 में वायरल हुआ था और फडणवीस जी गृह मंत्री थे। उन्हें जवाब देना चाहिए क्योंकि NCB की जांच आगे बढ़ रही है।'

 

ncb sent notice to karan johar congress asked why not inquiry to kangana ranaut
सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत - फोटो : PTI

एक और ट्वीट सचिन सावंत ने लिखा, 'NCB अभी भी कंगना रणौत को क्यों नहीं बुला रही, जबकि उन्होंने एक वीडियो में कबूल किया था कि उन्हें ड्रग्स की लत थी। NCB उन मुद्दों पर जांच कर रही है, जिनका सुशांत सिंह राजपूत मामले से कोई संबंध नहीं है, जिसके लिए उन्हें ED द्वारा बुलाया गया था। सुशांत मामले में ड्रग एंगल खोजने में NCB बुरी तरह विफल रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ncb sent notice to karan johar congress asked why not inquiry to kangana ranaut
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल

संचिन सावंत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीति के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, 'उनका असली मकसद महाराष्ट्र को बदनाम करना था। योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में एक नई फिल्म सिटी शुरू करने के फैसले के बाद मुंबई पुलिस और बॉलीवुड की बदनामी शुरू हुई। सुशांत केस की जांच अभी भी सीबीआई के पास है। भाजपा ने अपनी गंदी राजनीति के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसियों और SSR की मौत का इस्तेमाल किया।'

विज्ञापन
ncb sent notice to karan johar congress asked why not inquiry to kangana ranaut
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

गौरतलब है कि करण जौहर के घर साल 2019 में एक पार्टी हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे थे। इस वीडियो मे स्टार्स के ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था।

कंगना की फूड डिलीवरी सर्विस को नसीहत, बोलीं- 'दिलजीत और मेरे चक्कर में मत पड़ो, आज लड़ेंगे कल...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed