बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई उनके गुस्से का शिकार हो जाता है। अभी कुछ समय पहले ही कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच जबरदस्त ट्विटर वॉर देखने को मिली थी। अब इस मामले में कंगना ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक फूड डिलीवरी सर्विस को टैग करते हुए अपना गुस्सा उतारा है। कंगना ने इस सर्विस को धमकी भरे अंदाज में नसीहत दी है। उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। आपको बताते हैं क्या है ये मामला।
कंगना की फूड डिलीवरी सर्विस को नसीहत, बोलीं- 'दिलजीत और मेरे चक्कर में मत पड़ो, आज लड़ेंगे कल...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कंगना और दिलजीत के ट्विटर वॉर के दौरान कई तरह के रिएक्शन सामने आए थे जिसमें कई कंगना के सपोर्ट में थे तो कई दिलजीत के सपोर्ट में। कंगना ने ऐसे ही एक फूड डिलीवरी सर्विस पर उनके और दिलजीत के बीच रेफरी की भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए नसीहत दी है। इतना ही नहीं उन्होंने सर्विस को सड़क पर आ जाने की बात भी कही है।
कंगना ने ट्वीट किया, ये फूड डिलीवरी सर्विस का ट्विटर हैंडल दिलजीत और मेरे बीच रेफरी की भूमिका में दिख रहा है। ये मेरा खुलकर मजाक उड़ा रहा है। इतना ही नहीं इन लोगों ने दिलजीत द्वारा कंगना का रेप वाले ट्रेंड को भी सपोर्ट किया है।
आगे कंगना ने कहा कि 'हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं आज लड़ेंगे कल एक हो जाएंगे, तुम अपना देखो हमारे चक्कर में सड़क पर मत आ जाना भाई।'
I saw their @zomatoin twitter handle play referee between @diljitdosanjh and me, they openly bullied me also supported Kangana raped by Diljit trend, हम एक इंडस्ट्री में काम करते हैं आज लड़ेंगे कल एक हो जाएँगे, तुम अपना देखो हमारे चक्कर में सड़क पे मत आ जाना भाई @zomato 😂😂 https://t.co/c2AUvgBjGR
बता दें कि कंगना रणौत ने किसान आंदोलन के मामले में एक ट्वीट किया था जिसे देखकर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल कंगना ने पंजाब की मंहिदर कौर को शाहीन बाग की बिल्किस बानो बता दिया था और कहा था कि ये दादी 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट के बाद दिलजीत की उनसे काफी कहा सुनी हो गई थी। सोशल मीडिया पर हुई इनकी जुबानी जंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।