अब वक्त आ गया है कि कैरीमिनाटी को लोग सिर्फ एक यूट्यूबर के नाम से नहीं, बल्कि एक अभिनेता के रूप में जानेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कैरीमिनाटी यानी अजय नागर को एक बड़ी फिल्म में एक किरदार निभाने का मौका मिला है। जी हां, कैरीमिनाटी अब मेगा स्टार अजय देवगन और पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी अगली फिल्म 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कैरी को एक ऐसा किरदार मिला है जिसके लिए उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह अपने रंग में ही रंगे नजर आएंगे।
मशहूर यूट्यूबर कैरीमिनाटी अब बनेंगे अभिनेता, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने फिल्म 'मेडे' की शूटिंग कुछ दिनों पहले हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू की है। इस फिल्म में अजय मुख्य भूमिका तो निभाएंगे ही, साथ ही वह इसका निर्माण और निर्देशन भी कर रहे हैं। अजय और अमिताभ के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अंगीरा धर और आकांक्षा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इतने परिचित कलाकारों के एक फिल्म में होने के बाद यूट्यूब की दुनिया में सनसनी मचाने वाले कैरीमिनाटी भीअब इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
कैरीमिनाटी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके भाई और काम में सहयोगी दीपक के पास फिल्म 'मेडे' के सह निर्माता कुमार मंगत पाठक का फोन आया था। यह बातचीत काफी दिनों से चल रही है और अंत में किरदार को समझ कर कैरीमिनाटी ने यह फिल्म करने के लिए हां भी कह दी। कैरीमिनाटी के इस फिल्म को करने के दो लालच हैं। एक तो फिल्म में मिले किरदार को निभाने के लिए उन्हें अपने चिर परिचित अंदाज में ही पेश आना होगा। दूसरा ये कि कैरीमिनाटी को अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा जिससे उनकी कला की प्रतिभा तो निखरेगी ही, साथ ही उन्हें और भी ज्यादा बड़े स्तर पर पहचान मिलने लगेगी।
यूट्यूब ने कैरी के इस काम को अपने नियमों का उल्लंघन बताया इसलिए उस विडियो को प्लेफॉर्म से हटा दिया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी कैरी को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर कर शेयर कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मेजबानी में चलने वाले खेल पर आधारित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' में भी कैरी को लेकर एक सवाल पूछा था।