{"_id":"60707e6b7fe0f97729590a17","slug":"amar-akbar-anthony-was-a-huge-successful-film-know-the-story-behind-this-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखबार से मिला था मनमोहन देसाई को अमर अकबर एंथोनी बनाने का आईडिया, नहीं जानते होंगे ये कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अखबार से मिला था मनमोहन देसाई को अमर अकबर एंथोनी बनाने का आईडिया, नहीं जानते होंगे ये कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमर अकबर एंथोनी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
27 मई 1977 को एक मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, परवीन बाबी, नीतू कपूर और शबाना आजमी की इस फिल्म का नाम था 'अमर अकबर एंथोनी।' फिल्म में प्राण और निरूपा रॉय जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म को बनाने के पीछे जो किस्सा है वो बेहद दिलचस्प है।
2 of 5
अमर अकबर एंथोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये बात है 1975 की जब निर्देशक मनमोहन देसाई रोज की तरह अखबार पढ़ने बैठे थे।अखबार में एक ऐसी भी खबर छपी थी जिसे पढ़कर मनमोहन देसाई हैरान रह गए। खबर थी कि एक आदमी अपने 3 बेटों को लेकर पार्क में आया और बच्चों को वहां अकेला छोड़कर उसने आत्महत्या कर ली। ये खबर पूरे दिन मनमोहन देसाई के दिमाग में चलती रही।
3 of 5
manmohan desai
- फोटो : social media
शाम के वक्त जब वो लेखक प्रयाग राज से मिले तो उन्होंने उस खबर का जिक्र करते हुए कहा कि, 'अगर वो आदमी खुदकुशी नहीं करता और वापस आकर देखता कि उसके तीनों बच्चें वहां नहीं हैं तो? उससे भी आगे अगर उन तीनों बच्चों को अलग अलग आदमी ले जाए, एक हिंदू, एक मुस्लिम और एक ईसाई तो क्या होता?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manmohan Desai
- फोटो : File Photo
मनमोहन देसाई और प्रयाग राज की बातें धीरे धीरे कहानी बनाती जा रही थीं। अगले दिन फिर दोनों की मुलाकात हुई और इस बार मनमोहन की पत्नी जीवन प्रभा भी उनसे साथ थीं। धीरे धीरे वहीं बातें शुरू हुई और तीनों ने मिलकर एक शानदार कहानी बना डाली।इस फिल्म को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट करने के साथ साथ प्रोड्यूस भी किया। फिल्म की कहानी प्रयाग राज, कादर खान और केके शुक्ल ने लिखी थी।
विज्ञापन
5 of 5
अमर अकबर एंथोनी
- फोटो : Instagram
इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता तो मिली ही साथ ही सबके अभिनय को भी खूब पसंद किया गया। फिल्म के गाने से लेकर डॉयलाग सब कुछ सुपरहिट साबित हुआ था। इस फिल्म को इतने सालों बाद भी टीवी पर काफी पसंद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।