{"_id":"64a39bbfa2f77140d40b95aa","slug":"ameesha-patel-breaks-silence-on-relationship-with-vikram-bhatt-said-for-12-years-i-was-like-no-men-only-peace-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amisha Patel: विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर अमीषा पटेल को हुआ पछतावा, बोलीं- 12-13 साल तक मुझे ऐसा लगा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amisha Patel: विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर अमीषा पटेल को हुआ पछतावा, बोलीं- 12-13 साल तक मुझे ऐसा लगा...
अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 लेकर सुर्खियों में हैं। अमीषा इस फिल्म में सकीना के किरदार को लेकर काफी चर्चा में हैं। अमीषा पटेल ने गदर में भी सनी देओल के साथ सकीना का किरदार निभाया है। अमीषा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ अभिनेत्री की रिश्ता काफी चर्चा में रहा है। अब अभिनेत्री ने कई साल के बाद खुद विक्रम भट्ट संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा की है।
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम भट्ट से अमीषा पटेल की मुलाकात फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे के दौरान हुई थी। उस वक्त विक्रम भट्ट शादीशुदा थे लेकिन कुछ समय की दोस्ती के बाद अमीषा उनके प्यार में गिरफ्त हो गई थीं। उस वक्त अमीषा से विक्रम भट्ट उम्र में बड़े थे। दोनों ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और उनका रिश्ता नहीं चला बाद में दोनों अलग हो गए थे।
अब अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, केवल दो रिश्ते जो मैंने बनाए थे, उन्होंने मेरे करियर पर असर डाला। इसके बाद 12-13 साल तक मुझे ऐसा लगा कि अब कोई शख्स नहीं चाहिए। सिर्फ शांति चाहिए, मैं अपने जीवन में अब और कुछ नहीं चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल ने आगे कहा, 'एक लड़की का सिंगल होना उन लोगों के लिए ज्यादा मायने रखता है, जिनके साथ आप काम करते हैं। उनको ऐसा लगता है कि अगर पर इंडस्ट्री में किसी को डेट कर रहे हैं तो यह आपके करियर के लिए फायदेमंद है। मेरे लिए यह मामला नहीं था, इससे मुझे नुकसान हुआ है, लेकिन मैंने इससे सीखा है।'
विज्ञापन
5 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस रिश्ते को लेकर विक्रम भट्ट का कहना था कि मुझे नहीं लगता कि अमीषा ने कभी एक-दूसरे से प्यार किया है। अमीषा को अपने माता-पिता के साथ अपनी समस्याएं थीं। हमने अपने जीवन का ऐसा दौर देखा है, जब हम करियर के निचले दौर से गुजर रहे थे, और हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।