फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: 'गदर 2' में सनी देओल के साथ काम करके बेहद खुश हैं अमीषा पटेल, बोलीं- लगा समय बीता ही नहीं

Wed, 01 Nov 2023 02:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 Actress reacts on reuniting with Sunny Deol in anil sharma blockbuster film
गदर 2 - फोटो : social media

किसी जमाने में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरत से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पहले वजह अमीषा के विवाद और उनके बयान हुआ करते थे, लेकिन जब से उन्होंने 'गदर 2' से बड़े पर्दे पर वापसी की है तभी से वह फिल्म के कारण चर्चा में हैं। सनी देओल के साथ 22 साल बाद पर्दे पर एक बार फिर लौटी अमीषा पटेल बड़े पर्दे पर छा गई हैं। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और सभी ने उनके सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। हाल ही में अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ काम करने पर खुलकर बात की।   

Ameesha Patel Gadar 2 Actress reacts on reuniting with Sunny Deol in anil sharma blockbuster film
गदर 2 - फोटो : social media

अनिल शर्मा निर्देशित 'गदर 2' ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और फैंस को थिएटर में एक बार फिर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने का मौका भी दिया। सनी देओल जहां फिल्म में तारा सिंह बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए थे, वहीं अमीषा पटेल भी सकीना का किरदार पर्दे पर दोहराती नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने स्क्रीन पर 'गदर' मचाते देखा और निहाल हो गए थे। फैंस की तरह ही सकीना यानी अमीषा पटेल के लिए भी सनी देओल के साथ दोबारा काम करना बहुत खास था, जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में किया।

Ameesha Patel Gadar 2 Actress reacts on reuniting with Sunny Deol in anil sharma blockbuster film
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल के साथ दोबारा काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा, 'सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना हमेशा अच्छा लगता है। इस बार यह पुराने दिनों के एक चैप्टर को फिर से देखने जैसा था, जिसमें जिज्ञासा और पहले से चीजें पता होने की भावना शामिल थी। इसने हमारे किरदारों के साथ ही हमें पर्सनल ग्रोथ करने का मौका भी दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 Actress reacts on reuniting with Sunny Deol in anil sharma blockbuster film
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमीषा ने कहा, 'मुझे लगता है कि सनी देओल और मैं अपने जीवन में बहुत रियल हैं और तारा और सकीना भी ऐसे ही हैं। दोनों में मासूमियत अभी भी मौजूद है और यही बात मुझे सनी के बारे में पसंद है। वह आपके बेस्ट पार्ट्स को सामने लाते हैं। इतने लंबे गैप के बाद उन्हें देखकर एक खास कनेक्शन और यादें फिर से ताजा हो गईं, जिससे ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई समय ही नहीं बीता है।'

विज्ञापन
Ameesha Patel Gadar 2 Actress reacts on reuniting with Sunny Deol in anil sharma blockbuster film
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गदर 2' की बात करें तो अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। 'गदर 2' ने रिलीज के साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया था और इसने 500 करोड़ के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा मनीष वाधवा, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed