{"_id":"6542124b46fae70ecf00ff10","slug":"when-english-vinglish-fame-sridevi-made-a-strange-demand-from-pilot-on-her-karwa-chauth-fast-for-boney-kapoor-2023-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2023: जब श्रीदेवी ने चांद का दीदार करने के लिए की थी यह डिमांड, ऐसे किया था करवा चौथ व्रत पूरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karwa Chauth 2023: जब श्रीदेवी ने चांद का दीदार करने के लिए की थी यह डिमांड, ऐसे किया था करवा चौथ व्रत पूरा
Wed, 01 Nov 2023 02:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:27 PM IST
सार
हर साल एक्ट्रेस के करवा चौथ व्रत सुर्खियों में रहते हैं। इस दिन वह भी सज-धज कर पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। करवा चौथ से जुड़ा दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का एक बेहद दिलचस्प किस्सा है।
विज्ञापन
श्रीदेवी और बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इन दिन हर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। जानी-मानी अभिनेत्रियां भी इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाती हैं। हर साल एक्ट्रेस के करवा चौथ व्रत सुर्खियों में रहते हैं। इस दिन वह भी सज-धज कर पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं। करवा चौथ से जुड़ा दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। श्रीदेवी इस व्रत को पूरे नियम के साथ करती थीं। आइए जानते हैं करवा चौथ से जुड़ा श्रीदेवी का ये दिलचस्प किस्सा...
श्रीदेवी और बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी एक बार करवा चौथ के व्रत के दौरान हवाई यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपना व्रत हवाई जहाज में ही पूरा किया था। श्रीदेवी ने अपने व्रत को खोलने के लिए पायलट से एक ऐसी डिमांड कर दी थी, जिसे पूरा करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि, श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक थीं, तो उनका अपना ही रुतबा था।
Deva: शाहिद कपूर के साथ फिर स्क्रीन साझा करेंगी 'फर्जी' फेम कुब्रा सैत, इस फिल्म में आएंगी नजर
Deva: शाहिद कपूर के साथ फिर स्क्रीन साझा करेंगी 'फर्जी' फेम कुब्रा सैत, इस फिल्म में आएंगी नजर
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में पायलट के लिए अभिनेत्री की डिमांड को अस्वीकार करना संभव नहीं था और आखिरकार पायलट ने श्रीदेवी की यह इच्छा पूरी की। दरअसल, श्रीदेवी और बोनी कपूर उस समय मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रहे थे। मगर, उनकी फ्लाइट रात की थी और करवा चौथ का दिन था। करवा चौथ को लेकर ऐसा नियम है कि इस दिन पति के हाथ से पानी पीकर चांद को देखकर यह व्रत खोला जाता है। मगर, फ्लाइट से कहीं चांद दिखाई नहीं दे रहा था।
बीवी के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं ये सितारे
बीवी के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी, बोनी कपूर
ऐसे में श्रीदेवी ने पायलट से हवाई जहाज को ऐसी दिशा में मोड़ने की गुजारिश की, जहां से उन्हें आसानी से चांद दिख सके। दिवंगत अभिनेत्री की इस ख्वाहिश को पायलट ने मान लिया और विमान की दिशा बदलकर उन्हें चांद के दर्शन कराए। इस तरह से श्रीदेवी ने जमीन से कई किलोमीटर ऊपर हवा में चांद के दर्शन करने के बाद अपना करवा चौथ व्रत पूरा किया था।
शादी से पहले करवाचौथ का व्रत रख चुकीं ये हसीनाएं
शादी से पहले करवाचौथ का व्रत रख चुकीं ये हसीनाएं
विज्ञापन
बोनी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : Twitter
बता दें कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था। चार दिन बाद उनका शव भारत आया था। मुंबई में उन्हें लाखों फैंस ने अंतिम विदाई दी थी। उनके पति बोनी कपूर अक्सर अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
Ranveer Singh: दीपिका के बाद 'वाह ट्रेंड' की लिस्ट में शमिल हुए रणवीर सिंह, अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो
Ranveer Singh: दीपिका के बाद 'वाह ट्रेंड' की लिस्ट में शमिल हुए रणवीर सिंह, अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो