सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट को अब सिर्फ चंद दिन शेष हैं। इस महीने दिवाली के मौके पर यह फिल्म दस्तक देगी। फैंस बड़ी बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दिलचस्प जानकारी सामने आई है। यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' के शो सवेरे सात बजे से शुरू हो जाएंगे। दर्शक एडवांस बुकिंग कब से कर सकेंगे, इसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं...
Tiger 3: सुबह इतने बजे से शुरू हो जाएंगे 'टाइगर 3' के शो, इस दिन से शुरू हो रही एडवांस बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सलमान खान इस बार फैंस के लिए दिवाली गिफ्ट लेकर आ रहे हैं। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर यह फिल्म रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। निर्माताओं ने सुबह सात बजे से इस फिल्म के शो शुरू करने के लिए कमर कस रखी है। देशभर में सुबह सात बजे से दर्शक यह फिल्म देख पाएंगे।
वाईआरएफ भारत में पांच नवंबर से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने को तैयार है। दरअसल, यह फिल्म दिवाली की छुट्टी के दौरान रिलीज हो रही है, ऐसे में सिनेमा मालिकों ने मेकर्स से शो जल्दी शुरू करने का अनुरोध किया है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के प्रशंसक भी सुबह जल्दी शो शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
Tyler Christopher: अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 50 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बता दें कि 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म दर्शकों के लिए 2डी, आईमैक्स 2डी, 4डीएक्स 2डी, PVR, डीबॉक्स, आईसीई और 4डीई मोशन समेत मल्टीपल प्रीमियम फॉर्मेट में उपलब्ध रहेगी।
Amit Sadh: अमित साध ने सलमान से जुड़ा साझा किया दिल छू जाने वाला किस्सा, बोले- 'अपनी साइकिल की गिफ्ट'
'टाइगर 3' हिंदी में रिलीज होगी, इसके अलावा तमिल और तेलुगु में भी फिल्म डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में यूं तो सलमान खान का एक्शन ही अपने आप में खास हैं। मगर, इस फिल्म को एक और चीज खास बनाने वाली है और वह है शाहरुख खान का कैमियो। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे। इस स्पेशल सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने खूब पैसा बहाया है।
Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है