फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से दूर अमीषा पटेल ने शाहरुख-आमिर से की खुद की तुलना, वापसी के सवाल पर कही ये बात

Mon, 21 Dec 2020 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Dec 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Ameesha patel on her break from films says even aamir khan and shah rukh khan also take break
अमीषा पटेल - फोटो : instagram/ameeshapatel

अमीषा पटेल करीब डेढ़ साल से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। जिन फिल्मों में वह दिखीं भी तो उनका किरदार इतना छोटा था कि किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया। हालांकि अमीषा ऐसा नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि शाहरुख खान और आमिर खान जैसे अभिनेता भी लंबा ब्रेक लेते हैं।

Ameesha patel on her break from films says even aamir khan and shah rukh khan also take break
अमीषा पटेल - फोटो : फिल्म मंगल पांडे

कहो ना प्यार है फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल रविवार को भोपाल में थीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। अमीषा ने यहां कई सवालों के बेधड़क जवाब दिए। फिल्मों में अपनी वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘साल 2018 में मैंने सनी देओल के साथ एक फिल्म की थी। इस तरह लगभग डेढ़ साल ही मैं फिल्मों से दूर रही। इतना गैप तो शाहरुख खान और आमिर खान भी लेते हैं।‘

Ameesha patel on her break from films says even aamir khan and shah rukh khan also take break
अमीषा पटेल - फोटो : कलर्स टीवी

अमीषा पटेल का कहना है कि ‘फिल्मों से दूर रहकर उन्होंने प्रोडक्शन टेक्निक के बारे में सीखा।‘ उनकी आने वाली फिल्म देसी मैजिक है जिसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में अमीषा पटेल का डबल रोल है। इसके अलावा उनके पास फिल्म द ग्रेट इंडियन कसीनो और तौबा तेरा जलवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha patel on her break from films says even aamir khan and shah rukh khan also take break
अमीषा पटेल - फोटो : instagram

वेब सीरीज पर सेंसर लगाने के सवाल पर अमीषा पटेल ने कहा कि ‘यह हमारे ऊपर है कि हम क्या देखना चाहते हैं। जब जिंदगी में कोई सेंसर नहीं है तो बॉलीवुड में सेंसर क्यों हो? सच्चाई सबके सामने होनी चाहिए। हम निर्णय लेंगे कि हम क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं।‘

विज्ञापन
Ameesha patel on her break from films says even aamir khan and shah rukh khan also take break
सलमान खान और अमीषा पटेल - फोटो : कलर्स टीवी

बता दें कि अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा, सनी देओल और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलावा अमीषा 'बिग बॉस 13' में घर की मालकिन बनकर पहुंची थीं। उन्होंने कंटेस्टेंट से कई टास्क भी कराए थे।

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं करिश्मा कपूर, जानिए कैसे उठाती हैं लाखों का खर्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed