{"_id":"5fe02eba5572f0248f431251","slug":"these-actress-leave-the-country-or-industry-due-to-terror-of-underworld-don-and-their-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड के डर से इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने छोड़ा बॉलीवुड, किसी ने छोड़ा देश तो किसी ने रातों-रात बदला ठिकाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंडरवर्ल्ड के डर से इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने छोड़ा बॉलीवुड, किसी ने छोड़ा देश तो किसी ने रातों-रात बदला ठिकाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
अभिनेत्रियां जिन्होंने अंडरवर्ल्ड के डर से इंडस्ट्री छोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये बात जगजाहिर है कि एक समय था, जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का सीधा हस्तक्षेप होता था। फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर, काम दिलाने तक और फिल्मों से जुड़े कई मामलों में अंडरवर्ल्ड दखल देता था। ऐसी कई अभिनेत्रियां थीं, जो अंडरवर्ल्ड के डर से इंडस्ट्री छोड़कर चली गई थीं और गुमनाम की जिंदगी जी रही थीं। कई अभिनेत्रियों ने तो डॉन के डर से अपना करियर ही खत्म कर लिया था। आइए आज उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से नाम जुड़ने पर इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
2 of 8
साक्षी शिवानंद
90 के दशक में साक्षी शिवानंद बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल थीं। ऐसा माना जाता है कि अंडरवर्ल्ड के डर से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। 1994 में आई फिल्म जन्म कुंडली से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साक्षी फिल्मी इंडस्ट्री में काफी बढ़िया काम कर रही थीं लेकिन अचानक से उनका नाम अंडरवर्ल्ड में जोड़ा जाने लगा और रातों-रात उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अंडरवर्ल्ड के नाम से वो इतना खौफ में आ गईं कि उन्होंने अपना पता ठिकाना किसी को नहीं बताया और अपना नंबर भी बदल दिया।
3 of 8
जैस्मिन
ऐसा कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं। आज भी जैस्मिन की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि वो शादी करके विदेश में रह रही हैं तो कुछ का मानना है कि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। यानी जैस्मिन के बारे में किसी के भी पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अनीता अयूब, दाऊद इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।
विज्ञापन
5 of 8
मंदाकिनी और दाऊद
- फोटो : सोशल मीडिया
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।