अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अमीषा ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो पार्टी के लिए तैयार होती दिख रही हैं। लॉकडाउन लगा हुआ है ऐसे में फैंस के मन में भी ये सवाल जरूर उठा कि इस वक्त वो पार्टी करने कहां जा रही हैं। अभिनेत्री ने खुद ही इसका जवाब भी दिया।
लॉकडाउन के बीच पार्टी के लिए तैयार हुईं अमीषा पटेल, खुद बताया कहां जा रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीषा ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो शीशे के सामने खड़ी हैं और मेकअप लगा रही हैं। अमीषा ने इस दौरान काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है और वो पूरे पार्टी के मूड में दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है।
वीडियो के साथ अमीषा ने लिखा कि 'शनिवार रात की पार्टी के लिए तैयार हो रही हूं। तो क्या हुआ अगर मैं कहीं नहीं जा सकती सिवाय इसके कि सीढ़ियों से अपने लिविंग रूम तक जा सकती हूं और दोस्तों से जूम ऐप पर बात कर सकती हूं।'
Getting all dressed for a rocking Saturday night .... so what if there is no where to go (except downstairs to my living room) and meet my friends on Zoom chat 😆🤪🤪🥰🥰🥰🥰 pic.twitter.com/nFOCYythNT
अमीषा ने अपना एक अन्य वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो पार्टी लुक में हैं। वीडियो के साथ अमीषा ने कैप्शन में लिखा- 'बीती रात को जूम चैट से पहले। सकारात्मक रविवार ।'
Before my ZOOM CHAT last night .. have a positive Sunday 😀😀😀🌈🌈🌈 pic.twitter.com/Ch964zGhyq
अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा, सनी देओल और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलावा अमीषा 'बिग बॉस 13' में घर की मालकिन बनकर पहुंची थीं। उन्होंने कंटेस्टेंट से कई टास्क भी कराए थे।
'श्री पुंडालिक' थी भारत की पहली फीचर फिल्म, 108 साल पहले ऐसे किया गया था निर्देशन