फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमीषा पटेल ने पीरियड्स को लेकर इस एक्टर को बोली थी ऐसी बात, ट्विटर पर मच गई थी तबाही

Sat, 09 Jun 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
ameesha patel statement on menstrual cycle regarding this famous tv actor

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक समय टीवी एक्टर कुषाल टंडन पर इतना बड़ा हमला बोला था कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। ट्विटर पर अमीषा और कुषाल के बीच बड़ा विवाद हो गया था। दरअसल कुषाल ने अमीषा को राष्ट्रगान की इज्जत न करने की बात कही थी तो अमीषा ने कुषाल को लड़कियों की निजी परेशानियों को न समझने के लिए झाड़ दिया था। इस बात को लेकर करीब पांच दिनों तक दोनों के बीच जबर्दस्त बयानबाजी चली थी। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला है क्या और आखिर में क्या हुआ था...

ameesha patel statement on menstrual cycle regarding this famous tv actor

कुषाल ने सिनेमाघर में फिल्म देखने के दौरान एक घटना के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था कि मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक सिनेमाहॉल में फिल्म देखने के दौरान राष्ट्रगान बजने पर पूरा सिनेमाघर अपनी जगह पर खड़ा हो गया था लेकिन एक लड़की ने ऐसा नहीं किया था। कुषाल ने ट्वीट कर कहा था कि अगली पंक्ति में बैठी एक लड़की लगातार अपनी मोबइल में व्यस्त रही। 

ameesha patel statement on menstrual cycle regarding this famous tv actor
ameesha patel

उसने अपनी जगह पर खड़ा होना तो दूर लगातार फोन पर कुछ करके हंसती रही। बाद में उन्होंने लिखा कि उन्हें आश्चर्य तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि अमीषा पटेल हैं। कुषाल का इतना कहना था कि अमीषा उन पर बरस पड़ी। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट की झड़ी लगा दी और कुषाल के बारे में कई विवादित बाते कह दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ameesha patel statement on menstrual cycle regarding this famous tv actor
ameesha patel

सबसे पहले तो उन्होंने यह स्वीकार कर लिया कि हां वह वास्तव में राष्ट्रगान बजने पर खड़ी नहीं हो पाई थीं लेकिन इसके लिए जो वजह उन्होंने बताई उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। अमीषा ने बताया कि उस वक्त उनके पीरियड्स चल रहे थे इसलिए वहां खड़ी नहीं हुई थीं। इसके बाद अमीषा ने कुषाल की मानसिकता पर सवाल खड़े किए और कई निजी बातें बोल गई थीं। 

विज्ञापन
ameesha patel statement on menstrual cycle regarding this famous tv actor
अमीषा पटेल

अमीषा ने साफ शब्दों में कहा था कि लगता है कि कुषाल के घर में मां-बहन नहीं हैं इसलिए उन्हें इस परिस्थिति का अहसास नहीं है। वह इतने पर ही चुप नहीं हुई थीं।अमीषा ने कुषाल से ही सवाल कर दिया कि अगर वह वहां खड़ी होतीं और वहां खून बहने लगता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed