फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर फिर Troll हुईं अमीषा पटेल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
ameesha patel troll when wore ripped jeans
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा कर बैठीं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।  

ameesha patel troll when wore ripped jeans
अमीषा पटेल

दरअसल, इस बार अमीषा ने कोई बोल्ड तस्वीर अपलोड नहीं की बल्कि अपनी रिप्ड जींस के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। बस फिर क्या था कुछ ही घंटों में तस्वीर पर हजारों लाइक्स तो आ गए लेकिन कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जो प्रतिक्रियाएं दीं वह पिछली बार की तरह काफी भद्दे थे। 
 

 

💗💗💗

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

ameesha patel troll when wore ripped jeans
अमीषा पटेल
कमेंट में एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हालत वाकई में बड़ी फटीचर हो गई है' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'कपड़ा कम पड़ गया था क्या?' सैय्यद नाम के एक यूजर ने लिखा, 'फटी जींस की भी तस्वीर अपलोड कर दी'। वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'एक काम करो प्लेट लेकर मंदिर के सामने बैठ जाओ।' इस तरह के तमाम कमेंट्स इस तस्वीर पर किए गए हैं हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल को ट्रोल किया गया है इससे पहले भी उनके कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ameesha patel troll when wore ripped jeans
ameesha patel

हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ नई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अमीषा व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुईं नजर आईं। अलग-अलग तस्वीरों में एक ही टी-शर्ट होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed