फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amey Pandya: विवाह के इस बाल कलाकार का बदल गया है पूरा लुक, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

Sat, 03 Sep 2022 08:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 03 Sep 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Amey Pandya Birthday shahid kapoor film vivah actor then and now look
अमेय पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की फिल्म विवाह से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमेय पांड्या आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई में 1998 में जन्मे इस अभिनेता ने कई फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम किया है। विवाह फिल्म में वह शाहिद कपूर के भतीजे राहुल की भूमिका में नजर आए थे। तब से लेकर अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है।

Amey Pandya Birthday shahid kapoor film vivah actor then and now look
अमेय पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

अमेय पांड्या सनफीस्ट, डाबर चवन शक्ति, सेवलॉन और एल्पेनलीबे जैसे विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। विवाह के अलावा उनकी अन्य फिल्में 'लागा चुनरी में दाग' और 'स्वामी' थीं। अमेया पांड्या ने पहली बार टेलीविजन पर बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी। वह टीवी शो केसर में भी नजर आ चुके हैं। अमेय पांड्या ने स्टार वन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी डांस शो "जरा नच के दिखा" में शानदार प्रदर्शन किया था। सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में फैन फॉलोअर्स हैं।

Amey Pandya Birthday shahid kapoor film vivah actor then and now look
अमेय पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

अमेय पांड्या 'सर्फ एक्सेल' जैसे बड़े टीवी विज्ञापनों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस विज्ञापन में उनका डायलॉग था 'दाग अच्छे हैं'। अमेय की ये लाइन इतनी हिट हुई थी कि, इससे लोगों के बीच वह काफी मशहूर हो गए थे। वह फिल्म सीरियल और रियलिटी शो मिलाकर कुल 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amey Pandya Birthday shahid kapoor film vivah actor then and now look
अमेय पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने विज्ञापनों में अपने अभिनय के लिए बहुत सारे पुरस्कार जीते थे। पेप्सोडेंट और बूमर जेली जैसे विज्ञापन में भी वह नजर आ चुके हैं। काफी कम उम्र में ही उन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और लोकप्रियता हासिल की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed