बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार का राज जारी है। एक तरफ जहां निखिल सिद्धार्थ और चियान विक्रम पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ, मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' तमिल, तेलुगू और मलयालम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इम्तिहान देने उतरी है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का प्रदर्शन पहले ही दिन काफी निराशाजनक रहा है। फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं अन्य फिल्मों की बात करें तो कोबरा और कार्तिकेय 2 के अलावा किसी भी अन्य बड़ी फिल्म शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। यहां देखिए प्रत्येक फिल्म की कमाई...
Friday Box Office Report: पहले दिन ही पस्त हुई 'सीता रामम', शुक्रवार को 'कोबरा' ने 'कार्तिकेय 2' को दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइगर
विजय देवरकोंडा की पहली बॉलीवुड फिल्म का हाल आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से भी बुरा रहा है। जी हां, 25 अगस्त को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लाइगर' मुश्किल से पैसा कमा पा रही है। यही कारण है कि नौवें दिन इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने देश भर में पांच भाषाओं में मात्र 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म नौ दिनों के अंदर कुल 40.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है।
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा का कलेक्शन लगातार तीसरे दिन गिरता नजर आ रहा है। पहले दिन जहां चियान की फिल्म ने 17.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 70 फीसदी की गिरावट के साथ 5.15 करोड़ रुपये कमाई की थी। वहीं सामने आ रहे आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन मात्र 3.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही चियान विक्रम की फिल्म ने तीन दिनों के अंदर कुल 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कार्तिकेय 2
साउथ अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक बन गई है। 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'लाइगर' जैसी बिग बजट फिल्मों को कड़ी टक्कर देने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो 21वें दिन भी निखिल सिद्धार्थ की फिल्म एक करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर रही है। इसके साथ ही 'कार्तिकेय 2' की कमाई 77 करोड़ रुपये पार कर गई है।
सीता रामम
साउथ में ब्लॉकबस्टर साबित हुई दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही धराशाई हो गई है। शुरुआती आंकड़ों की माने तो 2 सितंबर को हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन करीब 70 लाख रुपये का कारोबार किया है।