{"_id":"6312565ca11c04765b56afcb","slug":"manoj-joshi-birthday-unknown-facts-about-actor-who-got-recognition-from-comic-roles-in-hungama-phir-hera-pheri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Joshi: फिल्में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी दिखाया अपने अभिनय का जलवा, कॉमेडी किरदारों से मिली अलग पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Joshi: फिल्में ही नहीं छोटे पर्दे पर भी दिखाया अपने अभिनय का जलवा, कॉमेडी किरदारों से मिली अलग पहचान
मनोज जोशी मनोरंजन जगत के वो सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। मनोज जोशी ने फिल्मों में सहायक भूमिका ही निभाई है, लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर वह दो दशकों से लोगों को हंसाते आ रहे हैं। आज अभिनेता अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए इस खास दिन पर बताते हैं आपके अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 4
मनोज जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज जोशी का जन्म 3 सितंबर 1965 को गुजरात के हिम्मत नगर में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और गुजराती थिएटर में भी काम किया। 1999 में मनोज जोशी ने 'सरफरोश' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी बार', 'अबके बरस', 'देवदास' सहित कई फिल्मों में काम। लेकिन पहचान उन्हें उनकी कॉमेडी फिल्मों से मिली।
3 of 4
मनोज जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज जोशी की किस्मत 2003 में आई प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' के चमकी। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी रोल किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस किरादर के बाद उन्हें कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करने का मौका मिला। वह 'हलचल', 'धूम', 'भागम भाग', 'फिर हेरा फेरी', 'चुप चुप के', 'भूल भुलैया' और 'बिल्लो बार्बर' जैसी फिल्मों में नजर आए और उनकी पहचान एक ऐसा अभिनेता के रूप में बन गई जो स्क्रीन पर आते ही सबको हंसा देते हैं। उन्होंने हर फिल्म में एक से बढ़कर एक रोचक किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनोज जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज जोशी ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिनेता 'एक महल हो सपनों का', 'चाणक्य', 'खिचड़ी' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। वहीं, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई 'जादूगर' में नजर आए थे। मनोज जोशी को भारतीय सिनेमा और थियेटर को दिए गए योगदान के लिए साल 2018 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।