फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: एक गलती ने खत्म कर दिया था विवेक ओबेरॉय का करियर, सलमान खान पर लगाए थे गंभीर आरोप

Sat, 03 Sep 2022 07:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 07:20 AM IST
सार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिनेता हर साल 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।

विज्ञापन
Vivek Oberoi is in headline due to controversy with salman khan know about some facts on his birthday
विवेक ओबरॉय

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिनेता हर साल 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले विवेक का जन्म आज ही के दिन 1976 को हैदराबाद में हुआ था। रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले विवेक को पहली ही फिल्म के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड मिला था। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-

Vivek Oberoi is in headline due to controversy with salman khan know about some facts on his birthday
विवेक ओबरॉय

 

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक अभिनेता होने के साथ-साथ खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जो ज्यादातर स्वास्थ्य और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। अभिनेता के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपने 18 साल के फिल्मी करियर के दौरान विवेक में कई उतार-चढ़ाव देखे। इसके अलावा उनका नाम कई बड़े विवादों में भी रहा। साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट अट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी काबिलियत साबित करने वाले विवेक की एक गलती का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा।

Vivek Oberoi is in headline due to controversy with salman khan know about some facts on his birthday
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय

फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट के दौरान विवेक की मुलाकात ऐश्वर्या राय और सलमान खान से हुई, जिसके बाद विवेक और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ने लगीं। सलमान से हुए ब्रेकअप से दुखीं ऐश्वर्या के लिए उस समय विवेक सहारा बने और फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि इस वजह से अभिनेता का पूरा करियर बर्बाद हो गया। कुछ समय बाद ऐश्वर्या और विवेक का यह रिश्ता अचानक ही खत्म हो गया। लेकिन अभिनेत्री ने कभी भी इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया कि वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं। ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते के दौरान विवेक ने यह भी खुलासा किया था कि अभिनेता सलमान खान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi is in headline due to controversy with salman khan know about some facts on his birthday
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

ऐश्वर्या संग खत्म हुए अपने रिश्ते के बाद विवेक का नाम किसी भी अभिनेत्री से नहीं जुड़ा। यहां तक कि वह इंडस्ट्री से भी गायब हो गए। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज की। अभिनेता इन दिनों अपनी पत्नी, अपने बेटे और बेटी के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें एक्टर आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में प्रधानमंत्री मोदी के किरदार में नजर आए थे। वहीं अब वह जल्द ही हॉरर थ्रिलर फिल्म  रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में नजर आएंगे, जिसमें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed