{"_id":"618e5fa94335ac7bff3c022c","slug":"amidst-rumors-of-marriage-with-katrina-kaif-vicky-kaushal-reveals-the-qualities-of-his-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: विक्की कौशल को अपनी पत्नी में चाहिए ये खासियत, कटरीना कैफ संग शादी की अफवाहों के बीच जताई ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: विक्की कौशल को अपनी पत्नी में चाहिए ये खासियत, कटरीना कैफ संग शादी की अफवाहों के बीच जताई ख्वाहिश
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों कटरीना कैफ संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि विक्की अपनी लेडीलव कटरीना कैफ के साथ दिसंबर महीने में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी का वेन्यू तक सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट’ होटल में होगी। हालांकि, अब तक विक्की और कटरीना ने अपने रिश्ते और शादी की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन इन सब खबरों के बीच विक्की कौशल ने ये बता दिया है कि उन्हें लाइफ में कैसा पार्टनर चाहिए।
विक्की कौशल ‘वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के एडवेंचरस शो में आने वाले हैं। इस दौरान विक्की कौशल ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े डर से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। इसी बातचीत के दौरान विक्की ने शो में अपने हमसफर के बारे में बताया है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल ने बेयर ग्रिल्स को बताया है कि वह एक छोटे से घर में पैदा हुआ थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन एक्टिंग ने लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया। उन्हें समुद्र के गहरे पानी से काफी डर लगता है। इसी बातचीत के दौरान विक्की ने बेयर को अपनी होने वाली पत्नी के बारे में बताया।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इसी वजह से शो में बेयर ग्रिल्स ने विक्की से पूछा कि वह किस तरह की लड़की को अपनी वाइफ बनाना चाहेंगे? इस पर विक्की ने बेहद ही शानदार जवाब दिया। अभिनेता ने कहा, ‘जो उन्हें हर वक्त घर जैसा फील करवाती हो। जिसके साथ वह कनेक्ट कर सकते हैं। जो एक दूसरे की कमियों, अच्छाईयों को जानने के बावजूद आपसे प्यार करे और समझे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : amar ujala
इस शो में विक्की ने बेयर ग्रिल्स से अपने पापा श्याम कौशल के संघर्षों के बारे में भी खुलकर बात की। अभिनेता ने शो में बताया कि उनके पिता श्याम कौशल 23 साल की उम्र में मुंबई आए थे। उस दौरान उनके पास नौकरी नहीं थी और ना ही घर था। उन्होंने एक्शन डायरेक्टर बनने के लिए काफी मेहनत की। कई बार उन्हें सेट पर घायल भी होना पड़ा है। उनकी हड्डियां भी टूटी थीं और उनके पास अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी दिसंबर में 7 से 12 तारीख के बीच होगी। दिवाली के मौके पर दोनों का रोका भी हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि विक्की और कटरीना का रोका सेरेमनी डायरेक्टर कबीर खान के घर हुआ था, जिसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।