फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: स्वरा भास्कर को यूजर ने कहा 'मेरी नौकरानी भी तुमसे अच्छी दिखती है', मिला करारा जवाब

Fri, 12 Nov 2021 05:31 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 12 Nov 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Social Media: User said to Swara Bhaskar 'my maid also looks better than you', got a befitting reply
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। चाहे उनकी फिल्म हो या फिर उनका कोई बयान, वह विवादों से घिरी रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि स्वारा या तो खुद विवादों में कूद पड़ती हैं या फिर विवाद उनका साथ नहीं छोड़तें। यही वजह है कि स्वरा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर स्वरा की एक फोटो पर यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि स्वरा खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाईं और यूजर को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर का कमेंट और स्वरा का जवाब वायरल हो रहा है।

Social Media: User said to Swara Bhaskar 'my maid also looks better than you', got a befitting reply
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा की साड़ी 
स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर पर साड़ी पहने हुए एक तस्वीर को शेयर किया था। तस्वीर के साथ स्वरा ने कैप्शन लिखा था, 'एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब... 'शांति में' इन सब को महसूस करना चाहिए।'
Social Media: User said to Swara Bhaskar 'my maid also looks better than you', got a befitting reply
स्वरा भास्कर

यूजर ने कहा नौकरानी ज्यादा अच्छी
इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने लिखा 'मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी दिखती है। तुमसे बहुत ज्यादा सुंदर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: User said to Swara Bhaskar 'my maid also looks better than you', got a befitting reply
स्वरा भास्कर

स्वरा ने दिया करारा जवाब
स्वरा भास्कर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे यकीन है कि आपकी घरेलू सहायिका सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उनकी मेहनत और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे और उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
Social Media: User said to Swara Bhaskar 'my maid also looks better than you', got a befitting reply
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
पहले भी स्वरा का मजाक उड़ा चुके हैं यूजर
स्वरा के लिए यूजर्स के खराब कमेंट आम बात हो गई है। पहले भी स्वरा की फोटो को जमकर ट्रोल किया गया है। हाल में ही स्वरा भास्कर के वोग मैगजीन पर कवर फोटो को लेकर भी उनका मजाक उड़ाया गया था। जिसके बाद स्वरा ने अपने जवाब से सबका मुंह बंद कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed