तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां लगातार पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। निखिल जैन के साथ उनकी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार उन पर सवाल उठ रहे थे। अब नुसरत ने निखिल जैन के साथ अपनी पहली शादी पर उठे पूरे विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस नुसरत जहां ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान ये बताया कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को सभी लोगों के सामने गलत तरह से पेश करने की कोशिश की गई है।
Nusrat Jahan: निखिल जैन संग विवादित शादी पर नुसरत जहां ने कहा- मेरी शादी के लिए उन्होंने पैसे नहीं दिए, मुझे गलत तरीके से पेश किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत जहां ने शादी को बताया था अमान्य
नुसरत जहां उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने निखिल जैन के साथ अपनी शादी को मान्य नहीं बताया था। दोनों अपनी शादी के विवाद को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद नुसरत ने निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य बताते हुए उन पर पैसों का गलत इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। तो वहीं निखिल ने भी नुसरत के व्यवहार पर सवाल उठाए थे।
नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर भी उठे सवाल
ये मुद्दा तब अधिक बढ़ गया जब इनकी शादी के विवाद के बीच नुसरत प्रेग्नेंट हुईं। नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें साझा की थी। नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी पर जवाब देते हुए निखिल ने कहा था कि पिछले साल दिसंबर से नुसरत उनसे अलग अपने-माता पिता के घर रह रही रहीं इसलिए उन्हें ये किसका बच्चा है इसकी जानकारी नहीं है।
2 साल पहले हुई थी शादी
19 जून 2019 में निखिल जैन और नुसरत जहां ने बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं। निखिल ने ये बताया कि बार-बार शादी रजिस्टर करवाने की बात कहने के बावजूद नुसरत ने उनकी बात नहीं सुनी और आनाकानी करते हुए इसे टालती रहीं।
बेटे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर है यशदास गुप्ता का नाम
नुसरत जहां का नाम पिछले काफी समय से बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ जुड़ रहा था। दोनों के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई थीं। जब नुसरत जहां मां बनने वाली थीं उस दौरान भी उनके साथ अस्पताल में यशदास गुप्ता ही मौजूद थे। इतना ही नहीं बच्चे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर भी पिता के कॉलम में यशदास गुप्ता का नाम ही लिखा हुआ था।