देश की आजादी का साल 2014 बताकर कंगना रणौत चौतरफा विवादों में घिर गई हैं। कहीं उनपर एफआईआर दर्ज हो रही है तो कहीं कोई उन्हें देशद्रोही करार दे रहा है। अब कंगना पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने निशाना साधा है और उन्हें शूर्पणखा की बहन कहा है, साथ ही कंगना को बिहार में ऐसा बोलने का चैलेंज दिया है।
विवादों में कंगना: जीतन राम मांझी की बहू का कंगना पर निशाना, कहा- औकात है तो बिहार में बोलकर दिखाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने लिखा- ई कंगना रणौत के पता नहीं है कि एकरा जईसन कलमुही के हमनी बिहारी गोबर पाथे लायक नहीं बुझते हैं। पद्म सम्मान मिल गया तो शहीदों को ही अपमानित करने लगी। अरे हो देशद्रोही कंगना,औकात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव,मुंह कीचड़ में ना डुबा दिया तो कहना। लतखोर! “शूर्पणखा की बहन कंगना”
ई कंगना रनौत के पता नहीं है कि एकरा जईसन कलमुही के हमनी बिहारी गोबर पाथे लायक़ नहीं बुझते हैं।
पद्म सम्मान मिल गया तो शहीदों को ही अपमानित करने लगी।
अरे हो देशद्रोही कंगना,औक़ात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव,मुंह कीचड़ में ना डुबा दिया तो कहना।
लतखोर!
“शुर्पणखा की बहन कंगना”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आज़ादी के 75 वें साल में आज़ादी के रणबाँकुरों का अपमान और गाँधी-नेहरू-पटेल-बोस-भगत सिंह और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष व बलिदान वो नहीं समझ सकते जो “अंग्रेज के पिट्ठू” थे।
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कंगना के लिए लिखा था, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?
कंगना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में सावरकर, लक्ष्मीबाई और नेताजी बोस को याद करते हुए कहा था- ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन यह हिंदुस्तानी खून नहीं होना चाहिए। वे इसे जानते थे। बेशक, उन्हें एक पुरस्कार दिया जाना चाहिए। वह आजादी नहीं थी, वो भीख थी। हमें 2014 में असली आजादी मिली है।