फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता: अंकिता लोखंडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिला अपने पहले प्यार में धोखा

Fri, 12 Nov 2021 04:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 12 Nov 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to ankita lokhande and jiah khan these actresses cheated by their love know details
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने पहले प्यार से धोखा खाया। इन अभिनेत्रियों को जब प्यार में धोखा मिला तो वो कुछ इस कदर टूट गईं कि किसी ने सुसाइड जैसा कदम उठाया तो कोई लंबे समय तक डिप्रेशन में रही। किसी ने अपने दर्द को दुनिया के सामने बयां करते हुए इस परेशानी से बाहर निकलने तक का रास्ता साझा किया। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने पहले प्यार से धोखा मिला।



दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दीपिका और रणबीर की लव स्टोरी से तो सभी वाकिफ हैं। दीपिका उस दौरान रणबीर कपूर के करीब आई थीं जब वो साथ में ‘बचना ए हसीनों’ की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दीपिका और रणबीर कई साल तक लिव-इन में भी रहे। लेकिन अचानक ही अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान इनकी प्रेम कहानी के बीच कटरीना कैफ की एंट्री हुई और दीपिका रणबीर का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया था।

deepika padukone to ankita lokhande and jiah khan these actresses cheated by their love know details
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान

25 साल की कम उम्र में ही जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिया खान ने आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया। जिस दौरान जिया फिल्म जगत में काम कर रही थीं, उस दौरान उनकी जिंदगी में सूरज पंचोली की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो जिया सूरज के प्यार में जितनी सीरियस थीं, सूरज उतना नहीं थे। सूरज के दूर जाने से जिया इतनी भावुक हो गई थीं कि उन्होंने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। जिया खान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसके आधार पर पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था।

deepika padukone to ankita lokhande and jiah khan these actresses cheated by their love know details
राहुल राज और प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : social media

प्रत्यूषा बनर्जी

टीवी की आनंदी प्रत्यूषा बनर्जी ने भी बहुत ही कम समय में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भी प्यार में धोखा खाया। रिपोर्ट्स की माने तो राहुल से मिले धोखे को प्रत्यूषा बनर्जी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया।  प्रत्युषा बनर्जी का उनके बॉयफ्रेंड के बीच हुई बातचीत की ऑडियो टेप भी वायरल हो गया था। जिसमें कई चौकान वाली बातें सामने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to ankita lokhande and jiah khan these actresses cheated by their love know details
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के नजदीक आई थीं। सुशांत ने डांस रिएलिटी शो के मंच पर सबके सामने अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया था। लेकिन जहां अंकिता लाइमलाइट से दूर होती रहीं तो वहीं सुशांत का करियर आसमान छूता गया। इसी दौरान सुशांत का नाम उनकी को-स्टार कृति सेनन के साथ जुड़ा। कहा ये भी जाता है कि एक पार्टी के दौरान अंकिता ने सुशांत को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद इन-दोनों ने ही अपनी राहें अलग कर ली। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता लोखंडे काफी समय तक डिप्रेशन में रहीं।

विज्ञापन
deepika padukone to ankita lokhande and jiah khan these actresses cheated by their love know details
कुलजीत रंधावा - फोटो : Social Media

कुलजीत रंधावा

कुलजीत रंधावा टीवी इंडस्ट्री की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री में गिनी जाती थीं लेकिन असल जिंदगी में कुलजीत बेहद भावुक थी और प्यार में धोखा नहीं सह सकीं। बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में आई दूरियों ने कुलजीत को तोड़ दिया था और उन्होंने इस दुख से उबरने के लिए अपनी सांसें ही तोड़ दी थीं। कुलजीत की डेड बॉडी पुलिस को उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed