फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: कैसे हुई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत, पहली फिल्म बनी थी 'गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो'

Fri, 12 Nov 2021 03:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 12 Nov 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: How the Bhojpuri film industry started, the first film made was 'Ganga Mayya Tohe Piyri Chadhaibo'
गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ बिहार, यूपी या झारखंड तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दुनियाभर में भोजपुरी फिल्मों और गानों के तमाम फैंस है। भोजपुरी  में ऐसे कई गाने हैं जो विदेशी डिस्को पब में भी जोरो शोरों से बजाए जाते हैं। यहां तक की कम बजट में शुरू हुई इस फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। यहां तक की बजट के मामले में कई फिल्में बॉलीवुड को भी मात देती हैं। आज भले ही भोजपुरी फिल्मों में अश्लिल शब्दों की बाढ़ आ गई हो और दर्शक भी बड़े चाव से देख और सुन रहे हैं। लेकिन इसका इतिहास ऐसा बिलकुल भी नहीं था। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कैसे भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत हुई और कैसे बनी पहली फिल्म।

Bhojpuri: How the Bhojpuri film industry started, the first film made was 'Ganga Mayya Tohe Piyri Chadhaibo'
नजीर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई शुरुआत
.उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे गाजीपुर के निवासी नजीर हुसैन ने बिमल रॉय की फिल्म दो बिघा जमीन को लिखा था। इस दौरान उन्होंने बिमल रॉय से उनकी भाषा को समझा और भोजपुरी इतिहास की पहली फिल्म 'गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो' लिखी। इस फिल्म को भोजपुरी में लिखने के बाद वह बिमल रॉय के पास पहुंचे। बिमल रॉय इस फिल्म को हिंदी में बनाना चाहते थे। लेकिन नजीर हुसैन ने इसे भोजपुरी में ही बनाने का फैसला किया। जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा का पहला अध्याय शुरू हुआ।

Bhojpuri: How the Bhojpuri film industry started, the first film made was 'Ganga Mayya Tohe Piyri Chadhaibo'
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद - फोटो : Twitter

भारत के पहले राष्ट्रपति ने किया था संबोधन
देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने एक फिल्म समारोह के दौरान भोजपुरी सिनेमा की दिशा में काम करने के लिए फिल्मकारों से कहा था। जिसके बाद समारोह में मौजूद नजीर हुसैन ने राजेंद्र प्रसाद को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि 'ई दिशा में काम करे शुरू कर देनीं, रउवा बस शुभकामना दीं'.. इसके बाद ही नजीर ने गंगा मईया तोहे पियारी चढ़इबो की पटकथा लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: How the Bhojpuri film industry started, the first film made was 'Ganga Mayya Tohe Piyri Chadhaibo'
राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनी पहली फिल्म 
विमल रॉय के ऑफर को ठुकराने के बाद नजीर को लंबे समय तक अपनी फिल्म के लिए निर्माता की तलाश करनी पड़ी। उन्हें मुंबई में कोई भी ऐसा निर्माता नहीं मिल रहा था जो उनकी फिल्म में पैसे लगाने को तैयार हो। बाद में कोयला व्यासायी और सिनेमा हॉल मालिक विश्वनाथ प्रसाद शाहाबादी इस फिल्म में पैसे लगाने को तैयार हुए थे।

विज्ञापन
Bhojpuri: How the Bhojpuri film industry started, the first film made was 'Ganga Mayya Tohe Piyri Chadhaibo'
गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो - फोटो : सोशल मीडिया

1 लाख 50 हजार था फिल्म का बजट
इस फिल्म की कमान बनारस के कुंदन शाह को सौंपी गई थी। फिल्म के लिए एक लाख 50 हजार का बजट तय किया गया। लेकिन तैयार होते होते 5 लाख रुपये खर्च हो गए थे। 1963 में भोजपुरी की पहली फिल्म रिलीज हुई थी और उस दौर में फिल्म ने 80 लाख का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed