सब्सक्राइब करें

अमित साध को सता रही है अभिषेक बच्चन की चिंता, मिलने के लिए क्वारंटीन होने को भी तैयार हैं अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Amit Sadh Emotional and Thankful Post For Abhishek Bachchan Wishes Speedy Recovery To Amitabh Aishwarya and Aaradhya
अमित साध, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

बच्चन परिवार (जया बच्चन के अलावा) इस समय कोरोना से जूझ रहा है। जिनके कुशल स्वस्थ की कामना हर कोई कर रहा है। जब से बच्चन परिवार कोरोना की चपेट में आया है। तभी से उनके प्रशंसक लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। वहीं अब जूनियर बच्चन के दोस्त अमित साध को अभिषेक की याद सता रही है।

Trending Videos
Amit Sadh Emotional and Thankful Post For Abhishek Bachchan Wishes Speedy Recovery To Amitabh Aishwarya and Aaradhya
Amit Sadh

अमित ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है। अमित साध ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अभिषेक के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। अमित ने लिखा, 'ये एक मेरे सीनियर, मेरे भाई, अभिषेक बच्चन के लिए है। वो एक्टर जिसे मैं गुरु, युवा, बंटी और बबली के बाद से करीब से देख रहा हूं और करीब से ही फॉलो करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Sadh Emotional and Thankful Post For Abhishek Bachchan Wishes Speedy Recovery To Amitabh Aishwarya and Aaradhya
अमित साध, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

आगे अमित लिखते हैं, 'भाई, मैं सिर्फ आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। बेस्ट सीनियर होने के लिए धन्यवाद। एक अभिनेता होने के लिए जिसने मुझे अपने समान माना। आपने कभी मुझे ये महसूस नहीं होने दिया कि आप अधिक हैं या मैं कम हूं। आपके बिना हमारी नई वेब सीरीज में कबीर सावंत के रूप में मेरा परफॉर्मेंस अधूरा है। ब्रीद का मेरा जश्न, इस सीरीज के लिए खुशी इस उल्लेख के बिना शुरू या समाप्त नहीं होगा। आप मुझे प्रेरित करते हैं और मैं आपके साथ काम करने के लिए सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता। मुझे J से प्यार है और मुझे अविनाश से प्यार है। वो बेहतरीन दोस्त बन गए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This one is for my senior, my brother, @bachchan. The actor whom I've been closely following and looking upto since Guru, Yuva, Bunty & Babli and the list goes on and on. Bro, I just want to thank you. Thank you for being the best senior. For being an actor who treated me like his equal. You never once let me feel that you're more or I'm any less. You're the best listener in between takes. My performance as Kabir Sawant in Breathe is invaluable, incomplete without you. My celebration of Breathe, the happiness of our series reaching the depths of our country will not begin or conclude without this mention. You inspire me & I can't wait to get back on a set to work with you. I love J and I love Avinash. They became great friends. I love the relationship that developed between Kabir & Avinash. As you read this, I just pray to God that you, Mr Bachchan and your entire family (Aishwarya, Aradhya) recover from COVID and come back home healthy. So that you and I can meet and I can give you a tight hug. If they want to quarantine me for that for two weeks, I'm ready to be shut in for a month. I love you so much bro. Can't wait to see you soon! @breatheamazon #BreatheIntoTheShadows

A post shared by AMIT SADH (@theamitsadh) on

Amit Sadh Emotional and Thankful Post For Abhishek Bachchan Wishes Speedy Recovery To Amitabh Aishwarya and Aaradhya
अमित साध, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अमित यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे वो रिश्ता पसंद है जो कबीर और अविनाश के बीच विकसित हुआ। मैं बस भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप, श्री बच्चन और आपका पूरा परिवार (ऐश्वर्या, आराध्या) कोविड से उबरें और स्वस्थ होकर घर वापस आएं। ताकि आप और मैं मिल सकें और मैं आपसे गले मिल सकूं। इसके लिए अगर वे मुझे दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन भी करें तो मैं होने के लिए तैयार हूं। आई लव यू सो मच ब्रो। आपसे मिलने के लिए बेसब्र।'

विज्ञापन
Amit Sadh Emotional and Thankful Post For Abhishek Bachchan Wishes Speedy Recovery To Amitabh Aishwarya and Aaradhya
अभिषेक बच्चन, अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

अमित के इस भावुक और प्यार भरी पोस्ट का अभिषेक ने भी उसी तरह जवाब दिया है। अभिषेक ने अमित के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत ही प्यारा है। प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। तुम्हारी अचीवमेंट और सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए मैं साथ नहीं हूं इसके लिए खेद है। लेकिन बहुत जल्दी सेलिब्रेट करेंगे। तुम बहुत अच्छे दोस्त हो और उस हग के लिए मैं भी इंतजार नहीं कर सकता।'



पढ़ें: ये हैं भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियां, सुंदरता में देती हैं बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed