फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद ने ही दिया था अमित साध को पहला ब्रेक, बोले- आज मैं उनकी वजह से हूं

Mon, 28 Dec 2020 10:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 28 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Amit Sadh reveals Sonu Sood gave him his first break
अमित साध और सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2020 बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के लिए बेहद खराब रहा और कुछ के लिए ये वरदान साबित हुआ। एक तरफ लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सोनू सूद रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे तो वहीं दूसरी तरफ अमित साध जैसे हुनरमंद कलाकार ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया। साध को वेब सीरीज 'ब्रीदः इंटू द शेडोज' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमित साध को पहला मौका सोनू सूद ने दिया था?

Amit Sadh reveals Sonu Sood gave him his first break
amit sadh - फोटो : social media

सोनू सूद ने सिर्फ आम लोगों की ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स की भी मदद की है। अमित साध को पहला ब्रेक सोनू ने ही दिया था। इस बात का खुलासा खुद साध ने अपने एक ट्वीट में किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां भी हूं उसकी वजह सिर्फ सोनू सूद हैं। 

Amit Sadh reveals Sonu Sood gave him his first break
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद के एक वीडियो को री-ट्वीट करते हुए अमित साध ने लिखा है, 'लोग यह बात नहीं जानते हैं कि मुझे पहला ब्रेक सोनू भाई ने दिया था। आज मैं जहां हूं, उनकी वजह से ही हूं। आज उनके भलाई के कामों की लोग चर्चा कर रहे हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है कि इसकी अभी से शुरुआत हुई है। वह यह काम सालों से कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Sadh reveals Sonu Sood gave him his first break
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमित साध के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई, आप राज करने के लिए पैदा हुए हैं। आपने अपना भाग्य खुद लिखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि इस यात्रा में आपके साथ रहने का मौका मिला है। भाई आप पर गर्व है। अपनी जिंदगी में और सफलताएं जोड़ते रहिए।' 

विज्ञापन
Amit Sadh reveals Sonu Sood gave him his first break
amit sadh - फोटो : social media

वहीं इस पर अमित साध ने सोनू का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'सोनू भाई आपके इन शब्दों के लिए धन्यवाद। मेरे लिए इन शब्दों का बहुत महत्व है। मैं आपको गर्वित करने के लिए और मेहनत करूंगा। सही रास्ता दिखाने और प्रेरणा देने के लिए आपका धन्यवाद। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। ढेर सारा प्यार।'

गोविंदा का नाम लेकर कीकू शारदा ने किया ऐसा मजाक, बंद हो गई कृष्णा अभिषेक की बोलती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed