सब्सक्राइब करें

Amit Trivedi: मतदान केंद्र पर जाकर भी वोट नहीं दे सके अमित त्रिवेदी, सोशल मीडिया पर छलका संगीतकार का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 May 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Amit Trivedi could not vote in Lok Sabha election 2024 even after going to the polling station deets inside
अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

अमित त्रिवेदी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार हैं। उन्हें  देव डी, लुटेरा, काई पो छे, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में सुपरहिट संगीत देने के लिए जाना जाता है। 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उन्हें भी मतदान करना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। दरअसल, उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था, जिसकी वजह से वे वोट देने से वंचित रह गए। 


Gauahar Khan: वोटर्स लिस्ट में नाम नहीं होने से परेशान हुईं गौहर खान, बोलीं- फिर आधार कार्ड की जरूरत क्यों है

Amit Trivedi could not vote in Lok Sabha election 2024 even after going to the polling station deets inside
अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

वोट न देने पाने के बाद उन्होंने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली है। अमित ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वे वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर गए थे और उन्होंने पर्ची भी दिखाई, लेकिन फिर भी वे मतदान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मेरे पास मेरा आधार और वोटर आईडी भी थी, लेकिन मतदान केंद्र पर मुझे बताया गया कि पर्ची में लिखा बूथ नंबर आपका है ही नहीं।

Amit Trivedi could not vote in Lok Sabha election 2024 even after going to the polling station deets inside
अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद मुझसे कहा गया कि रजिस्टर में मेरा नाम नहीं है और मैं वोट नहीं कर सकता। इस वीडियो में उन्होंने आगे बताया कि करीब 200-300 लोगों के नाम लिस्ट में नहीं थे, जिसकी वजह उन्हें भी लौटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Trivedi could not vote in Lok Sabha election 2024 even after going to the polling station deets inside
अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो के साथ अमित ने कैप्शन में लिखा, "मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज मुझे उस अधिकार से वंचित कर दिया गया और मैं असहाय महसूस कर रहा हूं।' क्या यह किसी और को हुआ है? अगर हुआ है तो क्यों और कैसे?" इस पोस्ट के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गईं, जिसके बाद संगीतकार ने एक और पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Amit Trivedi could not vote in Lok Sabha election 2024 even after going to the polling station deets inside
अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, "मैंने यहां आपके जवाब देखे। स्पष्ट करना चाहता हूं कि सभी चीजें ऑनलाइन चेक कर ली गई थीं। परिवार का एक अन्य सदस्य और मैं सही बूथ पर थे, एक ने वोट दिया, लेकिन दूसरा नहीं दे सका।"
Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed