फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: सदी के महानायक के बॉक्स ऑफिस पर पिछले 10 साल रहे फीके, 20 फिल्मों में से सिर्फ तीन रहीं हिट

Tue, 11 Oct 2022 01:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th Birthday special Big B last 10 years at glance he gave only 3 hits on box office
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सफलता की गारंटी माना जाता था। पिछले कई वर्षों में एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में सदी के महानायक के खिताब से नवाजा गया। वह अपनी अदाकारी का जलवा आज भी फिल्मों में दिखा रहे हैं, लेकिन अब वह जमाना नहीं रहा की अमिताभ के होने मात्र से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेंगी। आज हमारे चहेते बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत हम आज आपको बिग बी के पिछले 10 साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो स्पेशल अपीयरेंस को छोड़ बिग बी ने सभी भाषाओं की 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन इनमें से हिट सिर्फ तीन फिल्में की हिट रहीं। उनकी फ्लॉप फिल्मों में दो तो ऐसी हैं, जिसका निर्माण 200 से 300 करोड़ रुपए तक के बजट में हुआ। दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ की तीन हिट फ़िल्में भी वही हैं, जिनमें उन्होंने खुद लीड रोल किया है। जिन फिल्मों में वे को-स्टार बने, वह ज्यादातर फ्लॉप रहीं। आइए नजर डालते हैं बिग बी के 10 साल के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर...

Amitabh Bachchan 80th Birthday special Big B last 10 years at glance he gave only 3 hits on box office
अमिताभ बच्चन की फिल्में - फोटो : social media

2012 से 2014 तक
साल 2012 में अमिताभ बच्चन ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डिपार्टमेंट'में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में थे। बिग बी इसमें सरजेराव गायकवाड़ के सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलगे साल यानी 2013 में अमिताभ बच्चन की 'सत्याग्रह' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही।  इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था और इसमें बिग बी के साथ-साथ करीना कपूर, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल सरीखे स्टार्स भी मौजूद थे। इसी साल सदी के महानायक अमिताभ की एक एनिमेटेड फिल्म 'महाभारत' भी आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को नहीं खींच पाई। 2013 के बाद 2014 में अमिताभ बच्चन नितीश तिवारी के निर्देशन वाली 'भूतनाथ रिटर्न्स' में लीड रोल करते दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने फ्लॉप का तमगा नहीं पाया लेकिन इसे उतनी सफलता भी नहीं मिली जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी। इसी साल उनकी फिल्म 'शोले' का 3डी वर्जन भी रिलीज किया गया था, लेकिन यह सिनेमाघरों में 1975 वाला इतिहास नहीं दोहरा सकी और फ्लॉप हो गई।

Amitabh Bachchan 80th Birthday special Big B last 10 years at glance he gave only 3 hits on box office
अमिताभ बच्चन की फिल्में - फोटो : social media

2015 से 2017 तक
तीन साल बॉक्स ऑफिस को फ्लॉप फिल्में देने के बाद साल 2015 में अमिताभ बच्चन की दो फिल्में रिलीज हुईं। शूजित सरकार की 'पीकू' में उन्होंने लीड रोल निभाया, जिसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान की भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसी तरह बिग बी आर. बाल्की की फिल्म 'शमिताभ' में साउथ के सुपरस्टार धनुष के को-स्टार बने। लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर बिग बी की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। पहली बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'वजीर', जिसमें बिग बी फरहान अख्तर के साथ नजर आए। दूसरी अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी 'पिंक' में उन्होंने लीड रोल निभाया था। जहां वजीर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी, वहीं 'पिंक' बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इन दोनों के बाद 2016 में ही अमिताभ बच्चन ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'तीन' में मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। 2017 में अमिताभ बच्चन ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' में लीड रोल निभाया। लेकिन पिछले दो फिल्मों की हिट सीरीज के बाद इसकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th Birthday special Big B last 10 years at glance he gave only 3 hits on box office
अमिताभ बच्चन की फिल्में - फोटो : social media

साल 2018 से 2020 तक
बिग बी की साल 2018 में दो ऐसी फिल्में आईं, जिनका दर्शकों को काफी इंतजार था। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी '102 नॉट आउट', जिसमें ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इसके बाद अमिताभ की दूसरी फिल्म आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' थी, जिसे विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया था। 200 से 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म से समीक्षकों से लेकर दर्शकों क बहुत उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। साल 2019 में अमिताभ बच्चन ने सुजॉय घोष निर्देशित 'बदला' में लीड रोल निभाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद अमिताभ इसी साल साउथ फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। 200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। 2020 में बिग बी शूजित सरकार के निर्देशन में बनी 'गुलाबो सिताबो' में दिखाई दिए, जिसमें उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना थे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही थी। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th Birthday special Big B last 10 years at glance he gave only 3 hits on box office
अमिताभ बच्चन की फिल्में - फोटो : social media

साल 2021 से 2022 तक
साल 2021 में अमिताभ ने रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दर्शक बटोरने में असफल रही थी। साल 2022 भी अमिताभ के लिए अभी तक फीका ही रहा। इस साल अमिताभ बच्चन की दो फिल्में अब तक आ चुकी हैं। जिनमें पहली नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी 'झुंड' थी, वहीं दूसरी अजय देवगन के निर्देशन में बनी 'रनवे 34' थी। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। हाल ही में अभी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इनके अलावा इस साल बिग बी की दो भोजपुरी फिल्में  'गंगा देवी' और 'द ग्रेट लीडर' और एक तेलुगू फिल्म 'मनम' भी रिलीज हो चुकी है, जो सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed