फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: रजनीकांत के डूबते करियर को अमिताभ की फिल्मों ने दिया था सहारा, बिग बी की रीमेक कर बने थलाइवा

Tue, 11 Oct 2022 01:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th birthday special rajnikanth connection thaliva became after making remake of big b films
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और साउथ का याराना पुराना है। दोनों ही इंडस्ट्री में दो ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जो किसी भी रोल  में फिट बैठते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और साउथ के थलाइवा रजनीकांत की। दोनों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रजनीकांत को सुपरस्टार बनाने के पीछे किसका हाथ है? नहीं न तो आज हम आपको अमिताभ बच्चन 80 साल के होने पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का कनेक्शन बताने जा रहे हैं। दोनों काफी समय से दोस्त हैं और साथ में कई फिल्मों में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं, लेकिन एक समय था जब आज सुपरस्टार बन चुके रजनीकांत इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत का डूबता करियर भी कभी अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक के कारण ही बच पाया था। एक दो नहीं, बल्कि 11 फिल्मों से, वो भी तब जब डूबते करियर से परेशान रजनीकांत ने लगभग तय कर लिया था कि वह सिनेमा की दुनिया ही छोड़ देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...

Amitabh Bachchan 80th birthday special rajnikanth connection thaliva became after making remake of big b films
billa, don - फोटो : amar ujala mumbai

साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की एक नहीं दो नहीं बल्कि 11 फिल्मों के तमिल रीमेक में काम किया है। इन फिल्मों में अमिताभ की कई बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है। लेकिन जिस फिल्म ने रजनीकांत के करियर को नई उड़ान दी थी, वह बिग बी की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' का रीमेक थी। जब रजनीकांत ने 'डॉन' की रीमेक 'बिल्ला' बनाने का फैसला किया था, तब वह लगभग सिनेमा जगत को अलविदा कहने का तय कर चुके थे। लेकिन साल 1980 में जब 'बिल्ला' रिलीज हुई, तभी से रजनीकांत  की तमिल फिल्मों में वापसी हो गई थी। यह फिल्म अमिताभ की 'डॉन' के पूरे तीन साल बाद रिलीज हुई थी और इसमें रजनीकांत ने डबल रोल निभाया था। 'बिल्ला' ने रजनीकांत को दक्षिण भारतीय सिनेमा का स्टार बना दिया था। इस फिल्म की सक्सेस इतनी बड़ी थी कि रजनीकांत के आगे कमल हासन की चमक भी फीकी पड़ने लगी थी।  

Amitabh Bachchan 80th birthday special rajnikanth connection thaliva became after making remake of big b films
Velaikkaran , Namak Halaal - फोटो : amar ujala mumbai

रजनीकांत ने 'बिल्ला' से अमिताभ की रीमेक बनाने की शुरुआत की थी, जिसके बाद उनकी गाड़ी नहीं रुकी। अभिनेता ने लगातार बिग बी की कई फिल्मों के रीमेक में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस कर्मशियली हिट रही थीं। आइए जानते हैं रजनीकांत ने कौन सी 11 फिल्मों की रीमेक्स काम कर 'थलाइवा' का तमगा हासिल किया है...

अमिताभ बच्चन की फिल्म का नाम  रजनीकांत ने इस नाम से बनाई रीमेक
डॉन (1978) बिल्ला(1980)
अमर अकबर एंथोनी(1977) शंकर सलीम साइमन (1978)
खून पासीना(1977) शिव (1989)
त्रिशूल(1978) मिस्टर भरत(1985)
लावारिस(1981) पनक्करन(1990)
मर्द(1985) मावीरन(1986)
नमक हलाल(1982) वेलाइकरन
खुद्दार(1982) पदिकाथवन (1985)
दीवार(1975) थी
मजबूर(1974) नान वजहवाइपेन(1979)
कसमे वादे(1978) धर्मथिन थलाइवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan 80th birthday special rajnikanth connection thaliva became after making remake of big b films
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत - फोटो : social media

अमिताभ के साथ ऑनस्क्रीन भी खूब जमी जोड़ी
साउथ में रजनीकांत के करियर को उड़ान देने वाले अमिताभ ने हिंदी सिनेमा में भी उनकी पैर जमाने में खूब मदद की थी। रजनीकांत ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1983 आई फिल्म 'अंधा कानून' से की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारे मौजूद थे। इसके बाद उन्हें अमिताभ के साथ 'गिरफ्तार' और साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में देखा गया था। अमिताभ और रजनीकांत की दोस्ती आज भी बरकरार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed