श्वेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhisehk Bachchan) के दिल के बेहद करीब हैं। इन दोनों के साथ श्वेता की बांडिंग कई बार देखी गई है। श्वेता के 45वें जन्मदिन पर अभिषेक और अमिताभ दोनों ने खास पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा। इस पोस्ट में श्वेता की नई पुरानी तस्वीरों के साथ जो मैसेज लिखा वो दिल को छू देने वाला है।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक ने श्वेता के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, इस अंदाज में किया विश
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बड़ी बेटी की तस्वीरों का एक कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ श्वेता की बचपन और बड़े दोनों की तस्वीर है। बिग बी ने लिखा - 'दुनिया की सबसे अच्छी बेटी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। कितनी खूबसूरती से तुम बड़ी हुईं।'
Happy birthday to the best daughter in the World .. how beautifully you have grown .. 💕❤️🌺🌸
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक ने भी अपनी बड़ी बहन के लिए पोस्ट लिखा। अभिषेक ने श्वेता के साथ-साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों आइसक्रीम खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक ने लिखा - 'बड़ी बहन को जन्मदिन की बधाई। शुक्र है कि आइसक्रीम खाने में मेरे मुंह और हाथ का तालमेल पहले से बेहतर हो गया है। आपका दिन अच्छा जाए और साल और भी अच्छा। श्वेता दी, आइ लव यू।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ें है तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। श्वेता फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कुछ वक्त पहले अपना स्टोर भी लांच किया था। श्वेता बच्चन भले ही सिनेमाजगत से दूर हैं लेकिन हमेशा अवॉर्ड फंक्शन में परिवार के साथ नजर आ जाती हैं। श्वेता जितनी अपने पिता, मां और भाई के दिल के करीब हैं उतना ही खास रिश्ता उनका भाभी ऐश्वर्या से भी है।
आपको बता दें, श्वेता बच्चन ने 22 साल पहले बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी, जिनके उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम नव्या नवेली है जबकि बेटे का नाम अगस्त्य है। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जबकि अगस्त्य लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।