{"_id":"60b3580740def6009e291ecf","slug":"amitabh-bachchan-almost-got-named-inquilab-by-his-mother-here-meaning-of-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: बिग बी और महानायक कहलाते हैं अमिताभ बच्चन, कोई नहीं जानता 'एंग्री यंग मैन' का असली नाम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: बिग बी और महानायक कहलाते हैं अमिताभ बच्चन, कोई नहीं जानता 'एंग्री यंग मैन' का असली नाम!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 30 May 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में बिग बी, मेगास्टार और महानायक के तौर भी जाना जाता है। अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं जिन्हें चंद शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। 1969 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह को जो उन्हें बॉलीवुड का महानायक भी कहा जाता है। अमिताभ कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे लेकिन किस्मत में तो हिंदी सिनेमा के पर्दे पर पहचान बनानी लिखी थी। अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। बॉलीवुड में 1970 के दशक में अमिताभ एक एंग्री यंग मैन के रूप में मशहूर हुए। इसके बाद तो वह भारतीय सिनेमा के एक अहम आधारस्तंभ बन गए। अमिताभ बच्चन ने कई सालों तक बॉलावुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन का बचपन का नाम 'इंकलाब' था।
Trending Videos
2 of 5
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ
- फोटो : file photo
दरअसल, अमिताभ ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि उनका जन्म अक्तूबर, 1942 में हुआ था। ये वो दौर था जब भारत में क्विट इंडिया मूवमेंट जोरों पर था। बात अक्तूबर से कुछ समय पहले की है जब वे मां तेजी बच्चन के पेट में थे। वे 8 महीने के थे। इस दौरान जब तेजी बच्चन ने देखा की इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाता एक जुलूस निकल रहा है तो तेजी भी घर से बाहर निकल गईं और नारे लगाते हुए झुंड के साथ आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे बताया कि जब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन घर पर आए तो तेजी घर पर नहीं थीं। तेजी को घर पर ना पाकर हरिवंश घबरा गए कि ऐसी हालत में वो कहां चली गईं। तेजी को खोजा गया और रैली में से वापस लाया गया। तेजी आजादी के आंदोलन से बेहद प्रभावित थीं। उस समय हरिवंश राय बच्चन अपने किसी दोस्त के साथ थे। उनके दोस्त ने तुरंत हंसते हुए कहा कि तेजी जी के पेट में जो बच्चा है अगर लड़का हुआ तो उनका नाम इंकलाब रख देना चाहिए।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ के जन्म के बाद उनके पिता और मां दोनों इस नाम पर सहमत थे। लेकिन महान साहित्यकार और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के दोस्त सुमित्रानंदन पंत ने बच्चे का नाम अमिताभ रख दिया। दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में एक फिल्म में काम किया था, जिसका नाम इंकलाब था। अमिताभ फिल्म के लीड रोल में थे।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ का मतलब होता है शानदार वैभव और वह प्रकाश जो कभी नहीं मरेगा। अगर ये बात असल जिंदगी में देखें तो साफ हो जाता है कि अमिताभ बच्चन ने अपने नाम को सही साबित कर दिखाया है। उनके साथ कई कलाकार आए और गए लेकिन उनका जादू अब भी बरकरार है। कहा जाता है कि उनका भाग्यशाली अंक नौ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।