{"_id":"60b352af8ebc3e00d551e957","slug":"kajal-aggarwal-decided-to-charge-less-money-to-work-in-movies-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: इस वजह से फिल्मों में काम करने के लिए अब आधी फीस लेंगी काजल अग्रवाल, कभी वसूलती थीं मोटी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: इस वजह से फिल्मों में काम करने के लिए अब आधी फीस लेंगी काजल अग्रवाल, कभी वसूलती थीं मोटी रकम
बॉलीवुड में अब हीरोइनें शादी के बाद भी काफी सक्रिय रहती हैं। इतना ही नहीं वो शादी और बच्चों के बाद भी दमदार रोल करते नजर आती हैं। जहां पहले शादी के बाद हीरोइनों का करियर खत्म मान लिया जाता था तो वहीं इन अभिनेत्रियों ने लोगों की धारणा बदली है। इसमें करीना कपूर खान, काजोल. प्रियंका चोपड़ा जैसी कई हीरोइनों के नाम शामिल हैं जो शादी के बाद भी अच्छी फिल्में कर रही हैं। हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं हैं। काजल बॉलीवुड में भले ही बहुत सफल करियर ना बना पाई हों, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा की वो बड़ी अभिनेत्री हैं।
आधी फीस चार्ज करेंगी काजल अग्रवाल
हालांकि शादी के बाद से उनके करियर में परेशानी आने लगी हैं। दरअसल काजल को अब अच्छी फिल्में नहीं मिल रही हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी फीस घटाने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला किया ताकि उनका करियर बचा रहे और फिल्में मिलती रहें।
2 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो काजल अग्रवाल की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है, लेकिन शादी के बाद से उनके फिल्मी करियर पर बहुत असर पड़ा है। जबसे उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है उन्हें फिल्मों के अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अच्छे प्रोजक्ट अपने खाते में जोड़ने के लिए आधी फीस घटाने का फैसला किया है।
3 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि बॉलीवुड की 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं काजल दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। खबरों के मुताबिक एक फिल्म के लिए काजल 1 करोड़ से सवा करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। हालांकि अब अपने करियर को बचाए रखने के लिए उन्होंने फीस ही आधी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @kajalaggarwal
बता दें कि काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। गौतम और काजल की शादी और सगाई की तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल हुई थीं।
हालांकि शादी के बाद अब काजल फिर से बढ़िया फिल्में ही करना चाहती हैं और इसके लिए वो हर तरह की कोशिश कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल चिरंजीवी की आने वाले फिल्म 'आचार्या' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी इसके अलावा वो नागार्जुन के साथ 'इंडियन 2' में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।