फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठग्स ऑफ हिंदोस्तानः 200 बार डायलॉग की रिहर्सल करते थे अमिताभ, 40 किलो का कवच पहन बने 'खुदाबख्श'

Thu, 08 Nov 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and aamir khan preparation for thugs of hindostan
amitabh bachchan - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आखिरकार गुरुवार यानी 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है । ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ये फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई करेगी । अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की स्पाइन माना जा रहा है ।
amitabh bachchan and aamir khan preparation for thugs of hindostan
thugs of hindostan
इस फिल्म के लिए 75 साल के अमिताभ बच्चन ने कवच, प्रॉस्थेटिक्स और डायलॉग्स की जमकर तैयारी की थी । अब बिग बी का एक वीडियो सामने आया है । इसमें उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए तैयार होने में उन्हें 3 घंटे का समय लगता था ।कवच का वजन 40 किलो था ।  
amitabh bachchan and aamir khan preparation for thugs of hindostan
thugs Of Hindostan
इसमें ड्रेस, कवच, पगड़ी, प्रॉस्थेटिक सब शामिल होता था। वहीं इसे उतारने में भी 1 से 2 घंटे लग जाते थे। मेकअप उतारना जरूरी भी था वरना इससे स्किन डेमेज हो जाती। वहीं आमिर खान ने भी कई सारी बातें शेयर की हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and aamir khan preparation for thugs of hindostan
thugs of hindostan
वीडियो में आमिर ने बताया कि वे पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रहे हैं। माल्टा में अमिताभ के साथ पहले दिन शूटिंग करते समय आमिर बेहद नर्वस थे। उन्होंने उनका डेडिकेशन करीब से देखा है। वे शूटिंग से पहले रेडी होकर 100 से 200 बार तक अपने डायलॉग्स पढ़ते थे। 
 
विज्ञापन
amitabh bachchan and aamir khan preparation for thugs of hindostan
thugs of hindostan
बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान यशराज बैनर की अबतक की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।  फिल्म के पानी वाले सीन थाईलैंड में फिल्माए गए हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी 1939 में आए कंफेशन ऑफ द ठग्स नाम के उपन्यास पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed